उत्तराखण्ड

मंत्री गणेश जोशी ने दिए सख्त निर्देश, सैन्य धाम का निर्माण हर हाल में तय समय सीमा के भीतर किया जाए

देहरादून:- प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को सैनिक कल्याण निदेशालय में सैन्यधाम के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सैन्य धाम के निर्माण कार्य को हर हाल में तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।

मंत्री ने कार्यदायी संस्था को दिन रात कार्य करने और निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उपनल के कार्यालय के शिफ्टिंग को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री ने उपनल के कार्यालय के शिफ्ट करने के लिए अधिकारियों को शीघ्र जमीन तलाशने के भी निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने बैठक में आगामी 03 जुलाई को सैन्यधाम में प्रदेश के 1734 शहीदों के आगन की पवित्र मिट्टी से राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वीर नारियों द्वारा अमर ज्योति जवान के निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने सैन्य धाम में भूमि से संबंधित विसंगतियों को शीघ्र दूर करने के भी निर्देश दिए, इस बाबत उन्होंने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक के निर्देश दिये।समीक्षा के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप उत्तराखंड में सैन्य धाम निर्माण हो रहा है। मंत्री ने कहा यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सैन्य धाम में विशेष रुचि है।

मंत्री ने कहा भारतीय सेना में जिन दो सैनिकों की पूजा होती है, बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह उनके मंदिर सैन्य धाम में बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैन्य धाम का मुख्य गेट देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से बनाया जा रहा है। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि सैन्य धाम के बनने के बाद जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने लोग आते हैं। ठीक उसी प्रकार से ने सैन्यधाम को देखने लोग यहां आएंगे। इस भावना के साथ सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के सचिव दीपेन्द्र चौधरी, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, अपर सचिव सीएस धर्मसत्तू, निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, एमडी उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago