उत्तराखण्ड

मंत्री गणेश जोशी ने कहा पावरलूम की स्थापना वस्त्रोत्पादन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा

देहरादून:  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के सेलाकुई स्थित ग्रोथ सेंटर में उत्तराखण्ड रेशम फेडरेशन के प्रथम उच्च तकनीकीयुक्त इलैक्ट्रोनिक जैकार्ड पावरलूम इकाई का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने इलैक्ट्रोनिक जैकार्ड युक्त पावरलूम और रिलिंग यूनिट का निरीक्षण किया और इस उद्योग से जुड़े कार्मिको से विस्तार में जानकारी ली।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में रेशम विभाग के सहयोग से उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव रेशम फेडरेशन द्वारा उच्च तकनीकीयुक्त इलैक्ट्रानिक जैकार्डयुक्त पावरलूम का शुभारम्भ पर प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विगत 5 से 7 वर्षों में रेशम फेडरेशन द्वारा लगभग 1.20 करोड़ के रेशम एवं रेशम मिश्रित वस्त्रों का विक्रय किया गया है।

मंत्री गणेश जोशी पावरलूम इकाई का उद्घाटन करते हुए

जिसमें इस वित्तीय वर्ष में लगभग रू0 45 लाख की धनराशि के वस्त्र अब तक तक विक्रय किये गये हैं। इस वर्ष फेडरेशन द्वारा लगभग रू0 50.0 लाख का विक्रय लक्ष्य निर्धारित किया है। मंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि फेडरेशन अपने प्रयासों से इससे कई अधिकं 1 करोड़ के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। मंत्री ने कहा रेशम फेडरेशन द्वारा विगत समय में लगभग 149 लाभार्थियों को केन्द्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से प्राप्त धनराशि से जैकार्डयुक्त हैण्डलूम वितरित किये गये है।

उन्होंने कहा वर्तमान में उन लाभार्थियों के प्रशिक्षण कार्य चल रहा है तथा कुछ बुनकरों द्वारा बहुत सुन्दर रेशमी कपड़ों की बुनाई भी की जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा आने वाले समय में इन सभी लाभार्थियों को स्वरोजगार उपलब्ध होगा, जिससे लाभार्थियों को आर्थिक लाभ होगा। मंत्री जोशी ने कहा फेडरेशन द्वारा जिन वस्त्रों का उत्पादन अभी तक हैण्डलूम द्वारा या आउटर्सोस के माध्यम से धागा बाहर भेजकर किया जा रहा है। इस पावरलूम की स्थापना से उनका उत्पादन भी अब सेलाकुई में शुरू हो जायेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे तथा स्थानीय निवासियों को रोजगार उपलब्ध होगा।

मंत्री जोशी ने कहा कि अभी यहां पर शीघ्र ही एक और पॉवर लूम की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा वर्ष 2025 तक हम रेशम के उत्पादन को दुगना करेंगे इस संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा है।

मंत्री जोशी ने कहा राज्य रेशम निदेशालय के तकनीकी सहयोग से प्रदेश भर में उत्पादित किये जा रहे कोया उत्पादन को अब फेडरेशन द्वारा Farm to Fashion की पूर्ण श्रंखला पर व्यावसायिक दृष्टिकोण से आगे ले जाने का संकल्प लिया गया है। जिससे निश्चित रुप से प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े रेशम कास्तकारों को सीधे लाभ होगा। उन्होंने कहा फार्म टू फैशन की अवधारणा पर कार्य करने के पीछे मुख्य उद्देश्य रेशम कीटपालकों को पूर्णतः व्यावसायिक दृष्टिकोण से जोड़कर उनकी आय वृद्धि के साथ ही राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड के रेशम एवं रेशम मिश्रित वस्त्रों की पहचान बनाना है। पावरलूम की स्थापना वस्त्रोत्पादन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, रेशम फेडरेशन अध्यक्ष अजीत चौधरी, रेशम निदेशक आनंद कुमार यादव, फेडरेशन एमडी आनंद शुक्ला, फेडरेशन उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago