उत्तराखण्ड

मसूरी को तहसील का दर्जा दिए जाने पर जनता द्वारा आयोजित स्वागत अभिनंदन समारोह में पहुंचे मंत्री गणेश जोशी का हुआ भव्य स्वागत

मसूरी:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को मसूरी पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का मसूरी की विभिन्न संस्थाओं और मसूरी वासियों ने मसूरी को तहसील का दर्जा दिए जाने पर भव्य तरीके से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ग्रीन चौक से राधाकृष्ण मंदिर तक जुलूस के रूप लाये व रास्ते भर भाजपा, प्रदेश सरकार व मत्री गणेश जोशी के समर्थन में नारेबाजी के साथ व्यापारियों ने मार्ल्यापण किया व जमकर आतिशबाजी की गई।  राधा कृष्ण सभागार में आयोजित आभार एवं धन्यवाद कार्यक्रम में मसूरी के विभिन्न एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों द्वारा मंत्री जोशी का फूल मालाओं पुष्प गुच्छ शॉल ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी को तहसील का दर्जा दिलाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा करीब 200 वर्षो के लंबे इंतजार के बाद मसूरी को तहसील का दर्जा मिलने पर सभी मसूरी वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री ने कहा लंबे अर्से से मसूरी शहरवासी को तहसील बनाने की मांग कर रहे थे।

उन्होंने कहा तहसील बनने से अब लोगों को अपने जरूरी काम के लिए राजधानी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा हर चीज का समय निश्चित होता है, यह कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथो होना था, इसके लिए मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा तहसील के बन जाने से मसूरी के आस पास के 16 राजस्व गांव और मसूरी क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा मसूरी वासियों की सुविधा के अनुसार शीघ्र ही सभी एसोसिएशन के पाधिकारियों साथ बैठक कर तहसील की भूमि का चयन किया जाएगा। मंत्री ने मसूरी वासियों के अपार स्नेह के लिए क्षेत्र वासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा वह मसूरी के विकास कार्यों के लिए एक मंत्री या विधायक के तौर पर कार्य नहीं करते बल्कि एक भाई के तौर पर कार्य करते है। मंत्री ने 144 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य लगभग अंतिम चरण में है, शीघ्र ही योजना का लोकार्पण किया जाएगा।इस दौरान मंत्री ने 28 अगस्त को आयोजित होने वाला रक्षा बंधन समारोह के लिए सभी बहनों को आमंत्रित भी किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, ओपी उनियाल, बादल प्रकाश, धर्म प्रकाश, मदन मोहन शर्मा, आलोक, पुष्पा पडियार, सुदंर पंवार, आलोक मेहरोत्रा, मनोज सैली, धनेंद्र पुंडीर, राजश्री रावत, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, संदीप साहनी, धनप्रकाश अग्रवाल, देवी गोदियाल, सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago