उत्तराखण्ड

मंत्री जोशी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश मोटे अनाज का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को मिलेट्स मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून और नैनीताल में अप्रैल माह में होने जा रहे मिलेट्स मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाए।

मंत्री जोशी ने बैठक में अधिकारियों को कहा मोटे अनाज का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा इस वर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिलेट्स के लाभ और किसानों को मोटे अनाज के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मिलेट्स मेले घोष्टियों के माध्यम से जानकारी प्रदान की जाए।

इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को देहरादून होने जा रहे जी.आई महोत्सव के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। देहरादून में आयोजित होने वाले जी.आई महोत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न विभागों के करीब 40 स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी जी.आई महोत्सव में आयोजन किया जाएगा। जिसमे अन्य प्रदेशों के मंत्रीगण सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। मंत्री ने अप्रैल माह देहरादून में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय जीआई महोत्सव का आयोजन को लेकर अधिकारियों को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक केसी पाठक, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago