उत्तराखण्ड

उच्चशिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने उद्यान विभाग, कृषि, जलागम, उप निबंधक के साथ की समीक्षा बैठक

पौड़ी:  उच्चशिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने उद्यान विभाग, कृषि, जलागम, उप निबंधक, सहकारिता विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में विभागों को अपने-अपने विभागों की संचालित योजनाओं से लोगों को अधिक से अधिक लाभ देने पर जोर दिया। उन्होंने कृषि विभाग अधिकारी को जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरबाड़ करने के निर्देश दिए।

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सहकारिता, उद्यान, कृषि, पशुपालन, जलागम, वन विभाग को संयुक्त रूप से हर ब्लाक से 25 किसानों का चिह्नीकरण करते हुए उनको शून्य प्रतिशत ब्याज की दर पर कर्मठ किसान, काश्तकार व पशुपालक को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए बागवानी, कृषि उत्पाद, डेयरी उत्पादन, कृषि व उससे संबंद्ध स्वरोजगार परक कार्यों में सहयोग प्रदान करने को कहा। इसके साथ ही महिला व पुरुषों के ऐसे समूह जो कृषि, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य, स्थानीय अन्य जुड़े हुए क्षेत्रों में कर्मठता से लगे हुए हैं उनको 5 लाख रुपये तक कि समूह आधारित ऋण योजना से लाभाविंत करने को कहा।

उन्होंने उद्यान विभाग को जिले में सेब के 100 बगीचे तैयार करने के अतिरिक्त कीवी, अखरोट, बादाम, केशर उत्पादन जैसे नवाचार प्रयासों को भी ट्रायल के तौर पर आजमाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर (क्लस्टर आधारित), समूह आधारित प्रयासों को अमल में आने को कहा जिससे एकीकृत प्रयासों से उत्पादन में बढ़ोतरी की जा सके। साथ ही गुणवत्ता सुधार और बेहतर मार्केटिंग से उत्पादन में बढ़ोतरी और ब्रांडिंग आदि के माध्यम से उत्पादों का बेहतर मूल्य प्राप्त किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, डीएम डॉ.विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौहान, मुख्य उद्यान अधिकारी डीके तिवारी आदि शामिल थे।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago