उत्तराखण्ड

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया रक्षा संपदा विभाग के उपकार्यालय का शुभारंभ

रानीखेत में रक्षा संपदा विभाग के उपकार्यालय का आज केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा। लोगों को अब अपने कार्यो के लिए बरेली, लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि इस उपकार्यालय में दाखिल खारिज और लीजों का नवीनीकरण आसानी से हो सकेगा। लोगों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि छावनी में रह रहे लोगों को राहत देने और छावनी को नगरपालिका की तर्ज पर बनाने के प्रयास किये जा रहे है। अजय भट्ट का कहा कि देहरादून में 19839 एकड़ भूमि देहरादून उप कार्यालय के अधीन और 12126 एकड भूमि रानीखेत उपकार्यालय के अधीन होगी। रक्षा भूमि का डिजिटाइजेशन किया गया है जिसमें रक्षा मंत्रालय के अधीन 17.99 लाख एकड़ जमीन और 1.61 लाख एकड भूमि छावनी के अधीन है।

वहीं रक्षा संपदा महानिदेशक अजय शर्मा ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आईटी और जीआईएस तकनिकी के माध्यम से कार्य किये जा रहे हैं। ड्रोन तकनिकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस दौरान महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह, एमडीएम जय किशन सहित रक्षा संपदा विभाग और छावनी परिषदों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago