उत्तराखण्ड

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बयाना पर जताया खेद, कहा परिवार से खेद प्रकट करने में संकोच नहीं

देहरादून:- कल से चल रहे बवाल के बाद आज उत्तराखंड के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बीते रोज सदन के भीतर दिए गए बयान पर खेद जताया है। आज विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से माफी मांगने की मांग को लेकर खूब तेवर दिखाए। एक विपक्षी सांसद तो सदन में कागज फाड़कर अपनी सीट से भी उठ गए थे, वहीं प्रेमचंद अग्रवाल को उनके साथी मंत्रियों और विधायकों का साथ भी नहीं मिल पा रहा था।

उत्तराखंड में विधानसभा सत्र का आज पांचवां दिन है। कल से चल रहे बवाल के बाद आज उत्तराखंड के संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने बीते रोज सदन के भीतर दिए गए बयान पर खेद जताया है। विधानसभा सदन में दिए गए संसदीय कार्यमंत्री के बयान पर कल से चल रहे बबाल के बाद अब प्रेमचंद अग्रवाल बैकफुट पर हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड में रह रहे सभी लोग उनके परिवार हैं, परिवार के लोगों के समक्ष अनजाने में कही गई बात के लिए खेद प्रकट करने में उन्हें संकोच नहीं है। हालांकि उन्होंने अपने बयान में ये भी जोड़ा कि सदन के भीतर उनके द्वारा कही गई बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मेरे बयान को कुछ लोग ग़लत तरीक़े से तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। मैंने कहा था, कि सारे उत्तराखंड में देश के सभी हिस्सों के लोग रहते हैं, हम सभी उत्तराखंड के हैं और उत्तराखंड हमारा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हमारे हृदय में समाया है, मैंने सारे उत्तराखंड की बात की थी। उन्होंने कहा कि मैं उत्तराखंड में पैदा हुआ, उत्तराखंड में पला-बढ़ा. यहीं मुझे जीवन व्यतीत करना है और यहीं मरना है। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य और कथन का आशय यह था कि उत्तराखंड एक गुलदस्ता है, जिसमें हर तरह के रंग बिरंगे फूल इसकी खूबसूरती हैं, मेरे बयान को ग़लत तरीक़े से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी बात से कई लोगों की भावनाएं आहत हो गई हैं, ऐसा मुझे महसूस हो रहा है, मेरी वजह से किसी को पीड़ा पहुंचे यह मेरा स्वभाव नहीं है। इसलिए जाने अनजाने जिस किसी को भी पीड़ा पहुंचीं है, उसके लिए मैं हृदय से खेद व्यक्त करता हूं। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कहा कि हम सब एक परिवार हैं और परिवार में छोटों का स्नेह और बड़ों का आशीर्वाद मेरे ऊपर बने रहना चाहिए, उन्होंने यह भी कहा कि परिवार के सदस्यों के सामने खेद प्रकट करने में उन्हें कोई संकोच नहीं है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago