प्रदेश के आवास विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल द्वारा विधानसभा स्थित सभाकक्ष में उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 16वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की गई। मंत्री ने नये शहरों की स्थापना के संदर्भ में कहा कि सरकार जिलों तथा प्राधिकरण से सामंजस्य स्थापित करते हुए इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूप में 22 नये स्थानों को शहर के रूप में विकसित करने हेतु चिन्हित किया गया है जिनमें 12 गढ़वाल मंडल तथा 10 कुमाऊं मंडल में प्रस्तावित हैं।
मंत्री ने कहा कि नये टाउनशिप के निर्माण से शहरों पर बढ़ रहे जनसंख्या दबाव, यातायात आदि की समस्याओं के निराकरण में सहायता मिल सकेगी इसके लिए देहरादून में भी 04 टाउनशिप का निर्माण प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के वार्षिक बजट का भी अनुमोदन किया गया है।
मंत्री ने प्राधिकरणों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए लिपिक वर्गीय कर्मचारी नियमावली और व्यक्तिक सहायक संवर्गीय कर्मचारी नियमावली को अंगीकृत करते हुए तद्नुसार रिक्त पदों पर भर्ती हेतु कार्यवाही करने के लिए अधियाचन भेजने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।
यह भी पढ़ें:-https://uttarakhandjagran.co.in/dehradun-rto-sitting-in-a-city-bus-as-a-passenger-the-reality-came-to-the-fore/
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…