उत्तराखण्ड

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात, शहरी विकास के अंतर्गत चल रही योजनाओं पर की चर्चा

शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस मौके पर देहरादून शहर में मेट्रो नियो परियोजना की डीपीआर को स्वीकृति तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए धनराशि और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत डीपीआर लागत का केंद्रांश धनराशि अवमुक्त करने की मांग की।

बीते दिन नई दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात की, डॉ. अग्रवाल ने राज्य में शहरी विकास के अंतर्गत चल रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही केंद्र सरकार के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में चल रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंन मांग पत्र के जरिए बताया कि देहरादून शहर में मेट्रो नियो परियोजना के 02 एलिवेटेड कॉरिडोर्स जिनकी लंबाई 22.424 किमी और 25 स्टेशन प्रस्तावित हैं। बताया कि इसे पूर्ण करने की अनुमानित अवधि 2025 तथा 1852.74 करोड़ आंकलित है। उन्होंने मांग पत्र सौंपते हुए परियोजना की डीपीआर को स्वीकृति दिलाने का अनुरोध किया।

इस मौके पर मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने एक अन्य मांग पत्र केंद्रीय मंत्री  हरदीप सिंह पुरी को सौंपा। बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी) के लाभार्थी आधारित निर्माण घटक में 53वीं सीएसएमसी में स्वीकृत 956 नए आवास तथा 216 आवासों की वृद्धि के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की प्रथम किस्त की धनराशि सहित दो अन्य परियोजनाओं की धनराशि निर्गत कराने की मांग की।

मांग पत्र के जरिए डॉ. अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत 02 निकायों चौखुटिया एवं शिवालिक नगर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की डीपीआर के सापेक्ष केंद्रांश धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध किया। इसी तरह 11 नव गठित निकायों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की डीपीआर में कूड़े का एकत्रीकरण एवं परिवहन हेतु वाहनों व उपकरणों का प्रावधान स्वीकृत करने की मांग की।

इस मौके पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार को इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago