उत्तराखण्ड

राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंत्री रामदास ने किया प्रतिभाग

देहरादून:-  समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चन्दन राम दास ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री की अध्यक्षता में नई दिल्ली में नितिन गडकरी की सभी राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के परिवहन मंत्रियों तथा परिवहन सचिवों की बैठक में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व किया गया। बैठक में मुख्यतः मोटर वाहनों की गति सीमा की समीक्षा के लिए गठित समिति की सिफारिशों पर चर्चा, वाहन फिटनेस परीक्षण अवसंरचना पर चर्चा, इलेक्ट्रिक वाहनों के वित्तपोषण पर चर्चा तथा लर्निंग लाइसेंस के स्वचालन आदि बिन्दुओं पर गहन चर्चा की गयी।

मंत्री चन्दन राम दास ने बैठक में अवगत कराया कि पिछली दुर्घटनाओं का परीक्षण करने पर संज्ञान में आया है कि चालक की लापरवाही तथा अनियंत्रित गति सीमा ही मुख्यतः सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार है। इसके सम्बन्ध तथा चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत उत्तराखण्ड में वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी कर दिये गये हैं तथा वाहनों की गति सीमा नियंत्रण के लिए स्पीड गवर्नर अनिवार्य कर दिये गये है।

अभी तक लगभग 1,10,592 वाहनों में स्पीड गवर्नर लगा दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए राज्य में 42993 सार्वजनिक सेवा वाले एटीएस 140 मानक यन्त्र स्थापित कर दिये गये हैं तथा अतिसंवेदनशील 10 स्थानों पर एएनपीआर कैमरे भी स्थापित कर दिये गये हैं। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार दुर्धटनाओं की रोक के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देशों तथा मानकों के क्रियान्वयन के लिए दृढ़संकल्प है। बैठक में सभी राज्यों के परिवहन मंत्री तथा सचिव द्वारा प्रतिभाग किया गया। उत्तराखण्ड राज्य से सचिव, परिवहन ने प्रतिभाग किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago