कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आज इगास पर्व के उपलक्ष्य में कालसी स्थित बोहरी गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुई। इस दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने शानदार लोकगीत गाये, इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने स्थानीय महिलाओं के साथ पारम्परिक लोकनृत्य किया। इस दौरान वह जौनसारी वेशभूषा पहनकर मेले में शामिल हुईं और जौनसारी गीतों पर खूब झूमी।
वहीं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया, इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य सर्वप्रथम भगवान परशुराम और माता रेणुका का आशीर्वाद लिया।
इस दौरान भगवान परशुराम देवता व माता रेणुका जी की पालकियों को शाही स्नान कराया गया। शाही स्नान के बाद पालकी के देव दर्शन कर हजारों लोगों ने मन्नतें मांगी। साथ ही प्रसाद व भंडारे को ग्रहण किया। इससे पूर्व गुरुवार की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में जौनसारी, हिमाचली व गढ़वाली संस्कृति की धूम मची रही। वहीं मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज जौनसार-बाबर की लोक संस्कृति को करीब से देखने का सौभाग्य मिला।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…