खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने पूर्ति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 200 पात्र लोगों को नए राशन कार्ड वितरित किए, इस दौरान रेखा आर्य ने कहा कि अब उत्तराखंड सरकार सस्ते गल्ले की दुकानों पर राशन कार्ड धारकों को सस्ते मूल्य पर राशन किट उपलब्ध कराने जा रही है।
मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि ‘अपात्र को ना, पात्र को हां’ के अन्तर्गत प्रदेश में अपात्र लोगों ने 90 हजार राशन कार्ड सरेंडर किये हैं, मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सरकार की पहल से गरीब तबके के पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है,
मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अपात्र लोगों द्वारा कार्ड वापस किये जा रहे हैं, उन्हीं क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड दिये जाएंगे, उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के द्वारा समाज में अंतिम छोर के गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना चाहती है, इसके लिए इस योजना को सफल बनाने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही सस्ते गल्ले की दुकानों के द्वारा कम दामों में किचन किट देने जा रही है, किचन किट में गेहूं, चावल, दाल, नमक, मसाले आदि सामग्री होगी, इसके अलावा प्रदेश सरकार जल्द ही अंत्योदय परिवारों को 3 गैस सिलेंडर निःशुल्क देने जा रही है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…