उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्य ने कहा महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाना है उद्देश्य

आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य राजकीय महिला एवं पुर्नवास केन्द्र पहुंची जहाँ उन्होंने महिला एवं पुर्नवास केन्द्र (मानसिक) में नवनिर्मित 40 बैड के शयन कक्षों एवं राजकीय बाल गृह, केदारपुरम देहरादून में नवनिर्मित 20 बैड के शयन कक्षों का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने इस दौरान कहा की मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं ग्रसित दिव्यांग महिलाओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सके इस उद्देश्य के साथ इन कमरों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा की पूर्व में देखने में आता था कि कमरों की उपलब्धता ना होने के कारण एक ही कमरे में अलग-अलग प्रवर्ती की महिलाये निवास करती थी जिससे उन्हें रहने में असुविधा होती थी लेकिन अब नये कमरों के बन जाने से यहाँ निवासरत महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।

                              मंत्री रेखा आर्य

वहीँ बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने राजकीय बाल गृह, केदारपूरम में नवनिर्मित 20 बैड के शयन कक्षों का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि महिला कल्याण के अन्तर्गत जनपद देहरादून में राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केन्द्र (मानसिक) में 18 वर्ष से अधिक उम्र की निराश्रित, अनाथ, बेसहारा, शारीरिक / मानसिक रूप दिव्यांग महिलाओं हेतु आवासीय संस्था का संचालन किया जा रहा है जिसमें मानसिक रूप से विक्षिप्त एवं मानसिक रोग से ग्रसित दिव्यांग महिलाओं की समुचित देखरेख एवं संरक्षण व उनके भरण पोषण, पैरामेडिकल सुविधा, शिक्षा, आवास, कौशल विकास, सहायक उपकरण इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करायी जाती हैं। वर्तमान में संस्था में 105 महिलांए निवासरत है। वर्तमान में भवन में संवासियों के सुव्यवस्था के दृष्टिगत रू० 143.10 लाख (रू० एक करोड़ तैंतालीस लाख चालीस हजार मात्र) की लागत से 40 बैड के शयन कक्षों का निर्माण व अतिरिक्त कार्य कराया गया हैं।

 

साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि राजकीय बाल गृह जिसमें 11-18 आयुवर्ग की बालिकाओं हेतु विभाग द्वारा 50 स्वीकृत क्षमता की आवासीय संस्था का संचालन किया जा रहा है जिसमें अनाथ, निराश्रित, बेसहारा, उपेक्षित, दिब्यांग बालिकाओं की देखरेख एवं संरक्षण तथा पुनर्वासित किये जाने की दृष्टि से आवासीय संस्थाओं में अध्यासित किया जाता है। वर्तमान में उक्त संस्था में 16 बालिकाओं को रखा गया है जिन्हें निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र व चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ उनके शिक्षण एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था है।

 

जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि समस्त बालिकाएं नजदीकी विद्यालय में जाकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। राजकीय बाल गृह (बालिका) में निवासरत बालिकाओं हेतु परिसर में आज 20 बैड का शयन कक्ष जो की 126.79 लाख रू0 (एक करोड़ छब्बीस लाख उन्यासी हजार रुपये मात्र) की लागत से बना है। साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा की यहाँ निवासरत महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास सरकार  और विभाग की और से किया जा रहा है जिससे वह भी समाज की मुख्यधारा में आकर अपना बेहतर जीवन यापन कर सकें।

 

इस अवसर पर सचिव हरि चंद सेमवाल, निदेशक महिला कल्याण प्रदीप सिंह रावत , मुख्य प्रोवेशन अधिकारी मोहित चौधरी, जिला प्रोवेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago