देहरादून: प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर महिला कल्याण के अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की। बैठक में अधिकारियों को जनता से जुड़े हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी जनता के कामो को तत्परता के साथ करें व किसी भी काम को बेवजह ना रोका जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि महिला कल्याण एक महत्वपूर्ण विभाग है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यो को तत्परता व पारदर्शिता के साथ किया जाए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ किस तरह से मिल पा रहा है इसके ऊपर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुलभता से प्रदान करने व अनुश्रवण की प्रक्रिया को मजबूती देने के उद्देश्य से सूचना तकनीक का प्रभावशाली उपयोग किया जाए और विभाग की वेबसाइट को हर वक्त अपडेट रखा जाए। इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…