उत्तराखण्ड

मंत्री रेखा आर्य ने कहा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम कर रही राज्य सरकार

आज राज्य सरकार के 100 दिनों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रदेश की जनता के बीच एक और जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार की उपलब्धियां गिना रहे है तो वहीं प्रदेश के सभी मंत्रीगण भी अपने अपने विभागों में किये गए या फिर आने वाले समय मे किये जाने वाले कार्यो को जनता के बीच रख रहे हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने राज्य सरकार की 100 दिन की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य की देवतुल्य जनता ने जिस विश्वास के साथ 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को दोबारा सत्ता सौंपी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की और अग्रसर है।

 

चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने यूनिफार्म सिविल कोड का जो वादा जनता से किया था उसको लेकर पहली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाया गया और इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।  वहीं मंत्री रेखा आर्या ने अपने विभागों के 100 दिन के कार्यकाल को लेकर बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में हम लोग यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि हमारी जो आंगनबाड़ी बहने हैं उनको महालक्ष्मी किट हो या नंदा गौरा योजना इसे सुनिश्चित करेंगे।

 

खाद्य विभाग के बारे में मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने एक अभियान चलाया “अपात्र को ना व पात्र को हां” जिसका की पूरे प्रदेश में सभी लोगों ने समर्थन किया। इस अभियान के माध्यम से अभी तक 78 हजार से अधिक राशन कार्ड सरेंडर किये जा चुके हैं। मंत्री ने कहा कि हमारी ये कोशिश थी कि जो लोग पात्र हैं उन्हें राशन प्राप्त हो सके। इसके साथ ही हम लोग फ़ूड ग्रेन एटीएम को इंस्टाल किया है ताकि राशन डीलरों की दुकानों में लंबी-लंबी लाइने ना लगें।

 

इसके साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में जो वादा किया था कि हम अंत्योदय परिवारों को तीन गैस सिलेंडर रिफिल करके देंगे उसका भी शासनादेश हमारे विभाग की तरफ से जारी कर दिया गया है, जल्द ही मुख्यमंत्री का समय लेते हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया जाएगा। खेल विभाग के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने खेल विभाग की पॉलिसी का जीओ जारी कर दिया है। साथ ही खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में समायोजित किया जाएगा।

इसके साथ साथ हम खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति प्रारंभ करने जा रहे हैं जिसमें 8 से 14 वर्ष तक के बच्चे 1500 रुपए की खेल छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि इन 100 दिनों में हमारी सरकार ने जनता से किये वादों को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है और बहुत हद तक अमलीजामा पहनाने की और अग्रसर हैं। ये जनता के लिए किए गए कार्य हैं और आगे भी जनता के लिए कार्य किये जायेंगे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago