उत्तराखण्ड

उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी में स्टाफ को अनुपस्थित पाने पर मंत्री सतपाल महाराज ने जताई नाराजगी

देहरादून:- बीते दिन उत्तराखंड के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हेमवती नंदन बहुगुणा कांप्लेक्स स्थित उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैलरी में स्टाफ की अनुपस्थित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही वॉल पेंटिंग, चित्रों व माडलों की साफ-सफाई ना होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री ने महानिदेशक को आर्ट गैलरी की व्यवस्थाओं के लिए कमेटी बनाने और अलग से बजट बनाने के निर्देश दिए। संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने औचक निरीक्षण के दौरान महानिदेशक संस्कृति विभाग रणवीर सिंह चौहान को निर्देश दिए कि उत्तराखंड के कलाकार और समकालीन चित्रकला को विशेष पहचान दिलाने के लिए इस आर्ट गैलरी का निर्माण किया गया है।

उत्तरा समकालीन आर्ट गैलरी में मंत्री सतपाल महाराज ने किया औचक निरीक्षण

इसके लिए यहां पर स्टाफ की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ-साथ कलाकारों की ओर से बनाई गई वाल पेंटिंग और चित्रों की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। उन्होंने आर्ट गैलरी में रखे केदारनाथ हेली सेवा के माडल आदि पर नमी के चलते जंक लगने को गंभीरता से लेते हुए इसके रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध चित्रकार स्व. सुरेंद्र पाल जोशी की परिकल्पना पर आधारित इस आर्ट गैलरी का उद्देश्य राज्य के चित्रकारों को उनकी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच देना है। इसका संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने महानिदेशक को निर्देश दिए कि इस आर्ट गैलरी के रखरखाव के लिए अलग से बजट का निर्धारण कर अनुभवी कलाकारों को शामिल करते हुए शीघ्र एक कमेटी का भी गठन किया।

प्रसिद्ध चित्रकार स्व.सुरेंद्र पाल जोशी की परिकल्पना पर आधारित गैलरी में राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया है। यहां प्रसिद्ध चित्रकारों की ओर से बनाई गई पेंटिंग्स में पहाड़ को गहराई से दर्शाया गया है। इसमें स्व. जोशी की ओर से बनाया गया ढोल-दमाऊ और पहाड़ में पाए जाने वाले घर हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago