उत्तराखण्ड

मंत्री सतपाल महाराज ने किया विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2022 का हुआ शुभारंभ

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारने के साथ साथ सरकार युवा खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को पजिटिलानी, कालसी स्थित मिनी स्टेडियम में पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा 5 से 7 जून तक चलने वाली विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव-2022 के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्राम पंचायत समाल्टा स्थित मंदिर में चल्दा महासू महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना भी की। वहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने लोक कलाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से उनका जोरदार स्वागत किया।

खेलो इंडिया’ की पहल

पर्वतीय प्रगति मंडल पजिटिलानी द्वारा आयोजित विशाल खेल कूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि खेल के क्षेत्र में केन्द्र की मोदी सरकार का सबसे बड़ा कदम रहा ‘खेलो इंडिया’ की पहल। इस मुहिम के जरिए भारतीय युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक अवसर प्रदान किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारने के साथ साथ प्रदेश सरकार भी युवा खिलाड़ियों को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उत्तराखंड की अनेक खेल प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण पृष्ठभूमि के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। इसलिए ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए।

ऊभरेऊ से मण्डौली तक मोटर मार्ग के विस्तारीकरण की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने पजिटिलानी, चन्दौ किशऊ मोटर मार्ग का ईच्छाडी क्वानू तक और ग्राम ऊभरेऊ से मण्डौली तक मोटर मार्ग के विस्तारीकरण की घोषणा करने के साथ-साथ भूमि की उपलब्धता पर लोक निर्माण विभाग का विश्रामगृह बनाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कालसी ब्लाक प्रमुख मधुर सिंह चौहान, खुशीराम शर्मा, महेंद्र सिंह तोमर, प्रभु लाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौहान, कृपाराम शर्मा, कल्याण सिंह चौहान, जवाहर दत्त शर्मा, अमर सिंह तोमर, सरदार शर्मा श्याम सिंह तोमर, कांति राम शर्मा, अतर सिंह तोमर एवं भीम दत्त शर्मा आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago