उत्तराखण्ड

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा नयार घाटी क्षेत्र में खोला जाएगा फ्लाइंग सफारी संस्थान

बिलखेत,सतपुली: नयार घाटी को पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बीते दिन बिलखेत नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग महोत्सव के उद्घाटन पर बात कहीं, उन्होंने कहा कि नयार घाटी को पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

मंत्री महाराज ने बैलून में बैठकर पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ करते हुए कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में फ्लाइंग सफारी का इंस्टिट्यूट खोला जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण मिलने के साथ-साथ देश-विदेश से लोग यहां आकर पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों की गतिविधियों से एक ओर जहां शीतकालीन टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास भी संभव हो पाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी आशीष चौहान, सुयश रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, ग्राम प्रधान सुमिता देवी, मैत्री प्रकाश, कार्यक्रम संयोजक रतन सिंह असवाल, अजय रावत, अनिल बहुगुणा, मनोज नैथानी, विद्या दत्त नैथानी, दिवाकर, केशवानंद आर्य, कमलेश्वर प्रसाद एडवेंचर के एसीईओ अश्वनी पुंडीर सहित 18 पायलट शामिल थे।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago