उत्तराखण्ड

मंत्री सतपाल महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल ‘राष्ट्र का विकास’

भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून:-  भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन, सामाजिक प्रगति और हाशिए पर मौजूद वर्गों के उत्थान की दिशा में एक कदम माना जाता है। जबकि कथित ‘घमंडी गठबंधन’ के लिए मतदान करना अस्थिरता और विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के समान है। उक्त बात भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल  महाराज ने बुधवार को महाराष्ट्र के भिवंडी से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कपिल मोरेश्वर पाटिल के समर्थन में कामतघर, भिवंडी स्थित मोतीराम दादाजी काटेकर ग्राऊण्ड में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भिवंडी दंगों के दौरान हिंदुओं की जान बचाने में हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना सबसे आगे थी लेकिन उद्धव ठाकरे अपने पिता के सिद्धांतों को भूल गए हैं और उन्होंने भिवंडी दंगों के दौरान हिंदुओं की हत्या करने वाली ताकतों के साथ गठबंधन कर लिया है। यही कारण है कि श्री एकनाथ शिंदे ने धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ गठबंधन बनाते हुए ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से अपनी राहें अलग कर लीं। मौजूदा महायुति सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की विचारधारा पर ही चल रही है।

भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने ठाणे जिले के भिवंडी तालुका को भारत के पहले कार्बन न्यूट्रल गांव के रूप में विकसित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी भिवंडीकरों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जहां कई वर्षों से अभी तक नल के माध्यम से पानी नहीं पहुंचा है, केंद्र सरकार की “हर घर नल से जल” योजना के तहत पानी पहुंचाने का काम चल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की लाखों महिलाओं को लाभ होगा, जो कई वर्षों से अपने घरों के लिए पानी लाने के लिए सिर पर बर्तन लेकर दूर-दूर जाती थीं। नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास कर रही है। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 44,000 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई-बड़ौदा राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल एक ही है ‘राष्ट्र का विकास’ ! उत्तर के हिमालय से, कन्याकुमारी तक और गुजरात के कच्छ से लेकर महाराष्ट्र, पूर्वांचल तक देश की जनता से हमारा आवाहन सिर्फ और सिर्फ ‘विकास’ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। इसी सरकार ने राम मंदिर का निर्माण किया, धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त किया। सबसे महत्वपूर्ण, ‘तीन तलाक़’ जैसे अन्यायकारी पद्धति को हटाकर मुसलमान समाज की बहनों-बेटियों को न्याय दिलाया। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस जैसी राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ गठबंधन करके स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की गौरवशाली राष्ट्रवादी विरासत को धोखा दिया है। महाविकास आघाडी (माविआ) की लापरवाही के कारण महाराष्ट्र के लोगों ने अपना ओबीसी आरक्षण खो दिया है।

उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता खुलेआम हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना करते हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि यदि उन्होंने निकट भविष्य में इस तरह की गलती की, तो उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा क्योंकि मौजूदा सरकार हिंदुत्ववादी सरकार है। महाराज ने आदिवासी समुदाय को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका आरक्षण सुरक्षित है। भाजपा आदिवासियों का बहुत सम्मान करती है और इसलिए हमने आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए वोट का समर्थन करना सामाजिक प्रगति और हाशिए पर मौजूद वर्गों के उत्थान की दिशा में एक कदम माना जाता है। जबकि इसके विपरीत, इस कथित ‘घमंडी गठबंधन’ के लिए मतदान करना अस्थिरता और ठहराव का प्रतीक है, जो देश के विकास में बाधा डालता है। इसलिए मेरा आग्रह है कि आप नरेंद्र मोदी और महायुति सरकार के साथ मजबूती से खड़े रहें। केंद्र में मोदी और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में देश व राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है। इस अवसर पर भिवंडी से भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी कपिल मोरेश्वर पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष, हर्बल पाटिल, संतोष, मनोज, प्रवीन, राजू, भरत, कल्पना, नरेश, मानसी राजेजी आदि उपस्थित थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago