उत्तराखण्ड

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने जिला योजना बैठक में दिए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश

बागेश्वर। वर्ष 2024-25 की जिला योजना के लिए परिव्यय निर्धारित हो गया है। वित्तीय वर्ष के लिए उनसठ करोड़ बासठ लाख रुपये की जिला योजना अनुमोदित की गई है।   शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री और सूबे के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल विकास, सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक हुई। इसमें जिला नियोजन समिति ने लोनिवि का 16 करोड़ 22 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया। जल संस्थान का 4 करोड़ 95 लाख, पेयजल निगम 85 लाख, प्राथमिक शिक्षा 2.45 लाख, माध्यमिक शिक्षा 3.20 लाख. राजकीय सिंचाई 5 करोड़, लघु सिंचाई 25 लाख, पशुपालन 2 करोड़ 98 लाख, उद्यान 3 करोड़ 79 लाख, दुग्ध 63 लाख, मत्स्य 2 करोड़ 15 लाख, एलोपैथिक चिकित्सा एक करोड़ 40 लाख, खेलकूद 76 लाख, पीआरडी तीन करोड़ 53 लाख, उरेडा 75 लाख, सहकारिता 30 लाख, पर्यटन 1.40 लाख, कृषि विभाग 67.91 लाख, वन विभाग 30 लाख का परिव्यय अनुमोदित किया। कृषि और वन विभाग के परिव्यय में 20-20 लाख की अतिरिक्त बढ़ोतरी करने की सदस्यों ने मांग की।

मंत्री ने कहा कि पिछले बार की अपेक्षा इस बार जिला योजना का बजट आठ प्रतिशत बढ़ाया गया है। स्वरोजगार पर विशेष बल दिया गया है। जिला योजना के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अगली जिला योजना में सम्मिलित होने वाले प्रस्ताव डीपीआर के साथ शामिल किए जाएंगे। अधिकारियों को हिदायत देते कहा कि अगली जिला योजना में जनप्रतिनिधियों से मिलने वाले सभी प्रस्तावों को डीपीआर के साथ शामिल करें। डीएम अनुराधा पाल ने जिला योजना की गाइडलाइन से अवगत कराया। बैठक में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, नियोजन समिति के सदस्य और अधिकारी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विकास भवन परिसर में आंचल कैफे का लोकार्पण किया। मछली के विपणन के लिए तैयार किए गए मत्स्य विभाग के वातानुकूलित वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago