उत्तराखण्ड

मंत्री सुबोध उनियाल ने किया सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ

देहरादून:- पंचायती राज दिवस के शुभ अवसर पर, राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी और उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया द्वारा “आत्मनिर्भर भारत राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरस्कार – 2023” का कार्यक्रम होटल पेसिफिक में  आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में ,स्वास्थ्य विभाग से डॉ अजय नागरकर, एवं महिला कल्याण विभाग से  मोहित चौधरी , सी.पी.ओ एवं  अंजना गुप्ता डिप्टी सी.पी.ओ द्वारा सभी को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी , जिससे सभी का ज्ञानवर्धन हुआ।

कार्यक्रम के दुसरे चरण  में , बतौर मुख्य अतिथि रहे . कैबिनेट मंत्री सुबोध  उनियाल ने  दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी के सचिव डॉ.के.एस. नेगी ने उनका पुष्पगुच्छ , एवं स्मृतिचिन्ह देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए , संस्था की अध्यक्ष एवं उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया की सम्पादिका डॉ. कंचन नेगी ने कार्यक्रम  की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचायती राज दिवस का ये दिन ग्रामीण भारत के नवनिर्माण के संकल्पों को दोहराने का एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। ये दिन ग्राम पंचायतों के योगदान और उनके असाधारण कामों को देखने, समझने और उनकी सराहना करने का दिन होता है।

हर साल भारत देश में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी क्रम में, हमारी संस्था द्वारा हर वर्ष, “आत्मनिर्भर भारत राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरस्कार” का आयोजन किया जाता है, जिसमें जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले, ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों , जिला पंचायत अध्यक्षों एवं ग्राम्य विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है , और मुझे बेहद प्रसन्नता है कि इस बार देश भर से बाईस जनों को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा आज सम्मानित किया जायेगा , जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा , निम्न अवार्डियों को प्रशस्ति पत्र , स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया-

1 नारायण चन्द्र मजूमदार,खण्डविकास अधिकारी – पश्चिम त्रिपुरा, – बेस्ट गवर्मेंट ऑफिसर इन डिपार्टमेंट ऑफ़ आर.डी. 2023
२.  यार.अली खान, असिस्टेंट कमिश्नर डेवेलपमेंट जम्मू एंड कश्मीर-  बेस्ट गवर्मेंट ऑफिसर इन डिपार्टमेंट ऑफ़ आर.डी. एंड पी.आर 2023
3.  एजाज़ अहमद खान, बेस्ट आई.ई.सी कन्सल्टेंट/ फिल्ममेकर- डिपार्टमेंट ऑफ़ आर.डी. एंड पी.आर-जम्मू एंड कश्मीर 2023

  1. साफिया बेग, जिला पंचायत अध्यक्ष बारामुल्ला जम्मू एंड कश्मीर- द बेस्ट डी.डी.सी 2023
  2. नानाजी वट्टल,सरपंच पंचायत हल्का अकिंगम बी जम्मू एंड कश्मीर  – द बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली पंचायत 2023
  3. जमुना सरकार बिस्वास, सरपंच काल्कालिया मोहनपुर, पश्चिम त्रिपुरा- द बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली पंचायत 2023
    7  सुप्रिया साहा , सरपंच विद्यासागर  पश्चिम त्रिपुरा- द बेस्ट पंचायत इन ओन सोर्स रेवेन्यू
  4. सुधीर गोटमरे, सरपंच खुर्सापुर , महाराष्ट्र-  द बेस्ट सरपंच 2023
    9  एम.एस राणा , ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल , पौड़ी गढ़वाल – द बेस्ट ओवरआल बेस्ट प्रमुख
    10 .  बीना राणा , ब्लाक प्रमुख कल्जीखाल , पौड़ी गढ़वाल- द बेस्ट प्रमुख इन इनोवाशेंस एंड बेस्ट प्रक्टिसेस 2023
    11  तबस्सुम इमरान , ग्राम प्रधान , केदारावाला देहरादून – द बेस्ट ओवरआल पंचायत 2023
    12  धन सिंह ,  ग्राम प्रधान सेंण टिहरी गढ़वाल – द बेस्ट वाटर  सफीशियंट विलेज 2023
    13 .  सारा सुहैल , ग्राम प्रधान जीवनगढ़ –  द बेस्ट सरपंच 2023
  5. रमेश डोभाल ग्राम प्रधान मेद्रथ चकराता – क्लीन एंड ग्रीन विलेज 2023
    15  परवीन कुमार,  ग्राम प्रधान एटनबाघ – द बेस्ट सरपंच 2023
  6. सरोज बाला , ग्राम प्रधान न्यू खालसी उत्तरकाशी – द बेस्ट पावर्टी फ्री एंड इनहेंसड लाइवलीहुड पंचायत
  7. सीमा पाठक , ग्राम प्रधान जयपुर खीमा, हल्द्वानी जयपुर :-  द बेस्ट सरपंच 2023
  8. वाहिदा बेगम , ग्राम प्रधान माजरी देहरादून – द बेस्ट ओवरआल पंचायत 2023
  9. सुमन जुयाला ग्राम प्रधान , नागल ज्वालापुर – द बेस्ट ओवरआल पंचायत 2023
    20 .  संतोष देवी ग्राम प्रधान ,पृथ्वीपुर देहरादून – द बेस्ट हेल्दी पंचायत 2023

कोमल , ग्राम प्रधान  भुड्डी सहसपुर- द बेस्ट पंचायत इन गुड गवर्नेस 2023
22 .  रतन सिंह , ग्राम प्रधान  रायगी चकराता देहरादून – सेल्फ सफीशिएन्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर

 

अपने सम्बोधन में , मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी और उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया द्वारा “आत्मनिर्भर भारत राष्ट्रीय ग्राम्य सशक्तिकरण पुरस्कार – 2023” के आयोजन के लिए संस्था को बधाई देते हुए कहा , “ संस्था ग्राम्य सशक्तिकरण हेतु बेहतरीन कार्य कर रही है और इससे अन्य पंचायतें भी प्रेरित होकर , अच्छा कार्य करेंगी , जिस प्रकार से राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी द्वारा थीमेटिक  परिपेक्ष में पुरस्कार प्रदान किये गये हैं , इससे सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु ग्राम पंचायतों में प्रतिस्पर्धी माहौल बनेगा एवं सतत विकास लक्ष्य निर्धारित समय अंतराल पर प्राप्त होंगे. आज के समय में पर्यायवरण संरक्षण एवं स्वच्छता की ओर हम सभी को ध्यान देना है और  मैं इस संस्था से अपेक्षा करता हूँ कि वे निकट भविष्य में “स्वच्छता” पर भी , उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों के लिए सम्मान समारोह  आयोजित करें, जिससे पूरे भारत वर्ष में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एवं सम्वर्धन की ओर भी  प्रतिस्पर्धा  बरकरार रहे.” अपने आशीष वचनों के उपरान्त मुख्य अतिथि ने , राष्ट्रीय स्तरीय एन.जी.ओ सैन्गुइन वी केयर वेलफेयर सोसायटी और उत्तराखंड हेरिटेज मीडिया की पूरी टीम को ,ढेर सारी शुभकमनाएं दीं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago