उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को आइना दिखती मंत्री जी की तस्वीर

प्रदेश की सरकारें हमेशा प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावे करती है। लेकिन सरकारों में रहने वाले विधायक और मंत्री खुद राज्य के सरकारी हॉस्पिटलों से दूर भागते है। सरकारी अस्पतालों की सेवा उनको नागवार गुजरती है। राज्य सरकार के बड़े मंत्री तो प्रदेश के सरकारी हॉस्पिटलों ने इलाज कराने के बजाय दिल्ली,मुंबई,चेन्नई जैसे महानगरों के हॉस्पिटलों में अपना इलाज कराते है। और यहां की जनता को यहां की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों को गिनाते भी रहते है। इसका ताजा उदाहरण उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के रूप में देख सकते है।

मंत्री  ने प्रदेश की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओ को खुद ही आइना दिखा दिया है। वैसे आपको बता दे कि रेखा आर्य ऐसी कोई पहली मंत्री या विधायक नहीं हैं जो बेहतर इलाज के लिए प्रदेश से बाहर गई हैं। इससे पहले कई और नेताओं के नाम इस भी लिस्ट में शामिल हैं। प्रदेश में किसी मंत्री या बड़े नेता को कुछ भी हो चाहे हल्का बुखार हो या सर्दी खांसी ही क्यों न हो तो वह अपना इलाज करवाने के लिए सीधे दिल्ली या दूसरे महानगरों में पहुंच जाते है। इनको अपने इलाज के लिए एम्स, मैक्स या वेदांता जैसे हॉस्पिटल ही पसन्द आते है। और वहां से वापस आकर प्रदेश की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाओ पर जमकर भाषण देते रहते है। आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी अपनी रसौली का ऑपरेशन दिल्ली के प्राइवेट मैक्स हॉस्पिटल में कराया। ये सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है कि यदि सरकार के मंत्री और यहां के बड़े नेता ही अपने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा नहीं करेंगे तो आम आदमी की तो बात ही छोड़ दीजिए। मंत्रियों के छोटे छोटे इलाज के लिए दूसरे प्रदेशों में जाने का मतलब तो यही दिखाता है कि प्रदेश में सरकारी हॉस्पिटलों की स्थिति कितनी अच्छी है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट कर खुद बताया कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका रसौली का ऑपरेशन सफल रहा। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पर उन लोगो के लिए कोई नही सोचता जो मंत्रियों जैसा इलाज पाने के लिए तरस जाते है। उनको तो अपने लाचार सिस्टम के हाथों ही दो चार होना पड़ता है। यही वजह है कि कई बार उनको अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago