उत्तराखण्ड

मिशन हिल एनवायरनमेंट एंड सोशल कॉज फ्रॉम चैलेंज पीपल ट्रस्ट ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज देहरादून उत्तरांचल प्रेस क्लब में मिशन हिल एनवायरनमेंट एंड सोशल कॉज फ्रॉम चैलेंज पीपल ट्रस्ट शास्त्री नगर देहरादून द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई, जिसका उद्देश्य सबको यह अवगत कराना था कि मिशन हील एनवायरमेंट एंड सोशल कॉज फ्रॉम चैलेंज पीपल के द्वारा दिव्यांगजन प्रेरणा 2022 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं तीर्थ स्थानों की स्वच्छता हेतु जन जागरण अभियान का आयोजन 15 जून से 18 जून के मध्य तक करने जा रही है। यह यात्रा गौरी कुंड से श्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगी। जिसे मुख्यमंत्री धामी द्वारा और कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा मुख्यमंत्री आवास से हरी झंडी देकर रवाना किया जाएगा ।

ट्रस्ट के द्वारा पिछले कई सालों से दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ जन सहभागिता वह साहसिक और प्रेरणादायक कार्यों से दिव्यांग जनों में आत्मविश्वास बढ़ाने व उनको सम्मानित जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के लिए यह यात्राएं की गई है। ट्रस्ट के द्वारा दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंगों की सहायता से पैदल यात्रा का आयोजन पहले भी किया गया है जिसमें गंगोत्री से गोमुख केदारनाथ तक की पैदल यात्रा भी की गई है।

पर्यावरण संरक्षण एवं तीर्थ स्थानों की स्वच्छता के लिए जन जागरण अभियान के साथ साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार नौटियाल (प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटीस्ट) और ट्रस्ट के सचिव विशाल पंचोली, दिनेश भुजवान, लक्ष्मी प्रसाद बहुगुणा सुरजन सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी, राकेश लाल, राजेश सोलंकी एडवोकेट अजय शेखर , सोबत सिंह नकोटी, प्रांजल नौटियाल, परमवीर सिंह, राजकुमार छाबड़ा, दीपक छाबड़ा गौरव बहुगुणा, सुरेंद्र सिंह कुंवर प्रतिभाग करेंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago