उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने पीसीसी सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। अभिषेक ने अपने इस्तीफे के पीछे पीसीसी सदस्य चयन में वरिष्ठ और जनाधार वाले नेताओं की अनदेखी को कारण बताया है।
कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक सिंह का कहना है कि पीसीसी की लिस्ट जारी होने के बाद से कई वरिष्ठ नेताओं में आक्रोश नजर आ रहा है। कांग्रेस परिवार को कोई नुकसान न हो इसलिए मेरी जगह किसी वरिष्ठ नेता को नामित कर दिया जाए।
अभिषेक के इस कदम से कांग्रेस में खलबली मची हुई है। अभिषेक का साफ कहना है कि पीसीसी में नामित करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। आपको बता दें कि पीसीसी ने सदस्यों की लिस्ट जारी की थी जबसे इसपर विवाद बढ़ गया है।सूत्रों के मुताबिक़ कुछ और सदस्य भी दे सकते है इस्तीफ़ा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…