उत्तराखण्ड

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन, लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर ने किया आयोजन

उत्तराखंड में बढ़ते हुए कोरोना व डेंगू मरीजों की संख्या व खून की कमी को देखते हुए लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक उमेश शर्मा काऊ और एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक होना चाहिए। एक रक्तदाता एक साथ तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। शिविर में 50 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर महंत इंद्रेश अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया।

धर्मपुर डांडा राजीव नगर स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर में रक्ततान शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक काऊ ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में रक्त की महत्ता समझ में आई। उन्होंने लोगों से अपील की कि साल में एक बार जरूर रक्तदान करें। शिविर में एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह हर साल दो या तीन बार रक्तदान करते हैं। उनके अनुसार दवाएं तो मिल जाती हैं लेकिन मानव जीवन को बचाने के लिए रक्त कहीं नहीं मिलता।

लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर के संचालक राजेश रावत ने बताया कि यह सेंटर का आठवां रक्तदान शिविर है। वह स्वयं अब तक 16 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ रहता है और नये रक्त का निर्माण होता है। शिविर में 100 से अधिक लोग रक्तदान को पहुंचे लेकिन स्वास्थ्य कारणों से बड़ी संख्या में लोग रक्तदान नहीं कर पाये। इस मौके पर रक्तदान को पहुंचे लोगों की शुगर व ईसीजी जांच भी निशुल्क की गई।

शिविर में आम जनमानस को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे सीनियर पैथोलॉजिस्ट डा. नवल किशोर मिश्रा के अनुसार 18 साल की उम्र से 60 साल की उम्र तक का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के महज 24 घंटे की अवधि में दोबारा से रक्त बन जाता है। रक्तदाता को कतई घबराना नहीं चाहिए। रक्तदान को लेकर जागरूकता की जरूरत है। रक्तदान से कोई शारीरिक कमजोरी नहीं आती। इस मौके में राजेश रावत, शेखर, राकेश बिजल्वाण, रमन जायसवाल, बिजेन्द्र रावत, विशेष, विजय उनियाल, प्रकाश बडोनी, संदीप, पूनम, प्रियंका, अमित चंद्र, आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago