उत्तराखण्ड

हरीश रावत को हराने वाले विधायक अपने ही भाई को नहीं जीता पाए जिला पंचातय उपचुनाव

लालकुआं विधानसभा की जग्गीबंगर जिला पंचायत सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना में लालकुआं से भाजपा विधायक मोहन बिष्ट के बड़े भाई इंदर बिष्ट की हार हुई है। मोहन सिंह बिष्ट के विधायक बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी जहां उपचुनाव में कमलेश चंदोला ने विधायक मोहन सिंह बिष्ट के भाई इंदर सिंह बिष्ट को हराया है।

जिला पंचायत उपचुनाव में 27 जून को मतदान हुआ था जिसमें 26323 में से 11896 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसमें कमलेश चंदोला ने जीत दर्ज की है, कमलेश चंदोला की जीत के बाद उनके समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर आतिशबाजी की, चुनाव जीतने के बाद कमलेश चंदोला ने कहा कि उपचुनाव में उनको जनता का भारी समर्थन मिला जिस कारण वह बड़ी जीत हासिल की हैं।

गौरतलब है कि मोहन सिंह बिष्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत को विधानसभा चुनाव में भारी मतों से हराया था जिसके बाद यह सीट खाली हुई थी जिसके बाद हुए उपचुनाव मे विधायक मोहन बिष्ट के बड़े भाई इंदर बिष्ट चुनाव हार गए।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago