उत्तर प्रदेश

मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन चुनाव में परिणाम दिनेश शुक्ला बने अध्यक्ष, राधेश्याम वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष

श्रावस्ती:-  मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री सहित चार पदों के लिए मतदान कराया गया। देर शाम तक चली मतगणना में दिनेश शुक्ल अध्यक्ष, रामगोपाल शुक्ला महामंत्री, राधेश्याम वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पंकज पांडेय संयुक्त मंत्री प्रशासन चुने गए। शेष पद पर आम सहमति बन जाने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध चयनित हुए।

सदर तहसील भिनगा सभागार में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव कराया गया। इसमें कुल 429 अधिवक्ता मतदान के लिए पंजीकृत थे। अध्यक्ष पद पर हुए मतदान में दिनेश कुमार शुक्ला 178 मत प्राप्त कर विजेता बने। उनके प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार त्रिपाठी को 100, सुरेश चंद्र तिवारी को 94, जगराम वर्मा को 31 तथा अवधेश आर्य को मात्र 19 मत मिले। जबकि तीन मत अवैध घोषित हुआ। वहीं महामंत्री पद पर रामगोपाल शुक्ला को 166, सतीश मौर्य को 145 व रविशंकर पाठक को 113 मत मिले। जबकि एक मत अवैध घोषित हुआ। महामंत्री पद पर रामगोपाल शुक्ला को 21 मतों से विजेता घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 181 मत पाकर राधेश्याम वर्मा विजेता बने। उनके प्रतिद्वंद्वी चन्द्र भूषण तिवारी को 143 व मोहम्मद नसीम को 93 मत मिले। जबकि सात मत अवैध घोषित हुआ। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर पंकज पांडे 265 मत पाकर विजेता बने। उनके प्रतिद्वंद्वी रत्नेश्वर पांडेय अमन को 159 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस दौरान एक मत अवैध घोषित हुआ। वहीं शेष पदों पर पहले ही आम सहमति बन जाने के कारण पदाधिकारी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago