हिमाचल प्रदेश

मॉनसून का असर: पौंग का जलस्तर 2 दिन में 2 फुट बढ़ा, प्रशासन सतर्क

ऊपरी इलाकों में जोरदार बारिश से पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पौंग बांध में गुरुवार को सुबह जलस्तर 1292.95 फुट रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को जलस्तर 1290.85 फुट रिकॉर्ड किया गया था। एक ही दिन में जलस्तर करीब दो फुट बढ़ गया है। बुधवार को पौंग बांध में 16920 क्यूसिक पानी की आमद थी, जबकि गुरुवार को 34939 क्यूसिक पानी की आमद रिकॉर्ड हुई।
पिछले एक सप्ताह की बात की जाए तो पौंग बांध में चार फुट पानी का स्तर बढ़ा है। पौंग झील की सहायक नदियों व खड्डों में पानी काफी ज्यादा आ रहा है, जिस कारण लगातार जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जानकारी अनुसार पौंग बांध में 20 जून को जलस्तर 1288.04 फुट, 21 जून को 1288.76 फुट, 22 जून को 1289.66 फुट, 23 जून को 1290 फुट, 24 जून को 1290.20 फुट, 25 जून को 1290.85 फुट तथा 26 जून को जलस्तर 1292.95 फुट रिकॉर्ड हुआ। पौंग बांध में 1410 फुट तक पानी स्टोर करने की क्षमता है, लेकिन 1390 फुट पहुंचने पर पानी को छोडऩा शुरू कर दिया जाता है। पौंग बांध में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। एसडीएम जवाली विश्रुत भारती ने कहा कि पौंग झील का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के कारण खड्डों-नालों में भी काफी तेज बहाव से पानी आ रहा है। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि खड्डों-नालों के पास न खुद जाएं और न ही मवेशियों को जाने दें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

9 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

9 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

9 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

9 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

9 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

9 months ago