उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में मानसून दस्तक दे सकता है। साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश की संभावना है। साथ ही दून, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में भी भारी वर्षा की संभावना है। इसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तराखंड में दस्तक देने की संभावना है। साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। इस साल मानसून के केरल में जल्द दस्तक देने के साथ ही उत्तराखंड में मानसून के जल्द पहुंचने की संभावना जताई गई थी। कुछ राज्यों में मानसून पहुंच भी गया, लेकिन बीच में मानसून के कमजोर पड़ने से अब मानसून नौ दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दे रहा है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…