उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मानसून सीजन की शुरुआत, हल्द्वानी में तापमान में गिरावट की उम्मीद

हल्द्वानी:-  हल्द्वानी में दो माह तक 42-43 डिग्री तापमान रहने के बाद भीषण गर्मी से पूरी राहत मिल जाएगी। प्री मानसून की बारिश के बाद आगमी 48 से 72 घंटे के बीच प्रदेश में मानसून की बारिश दस्तक देगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून सीजन में इस बार बारिश जमकर भिगाएंगी। यह क्रम 25 से 30 सितंबर तक चलेगा। फिलहाल प्री मानसून की हल्की बारिश ने पारा गिराने के साथ राहत दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार केरल से शुरू हुआ मानसून बिहार और यूपी तक पहुंच चुका है। अगले दो-तीन दिन में यह उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। शुरुआत में ही मानसून की अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। कुमाऊं में भारी वर्षा होने की आशंका है।

पिछले दो दिन से रुक-रुक कर हो रही हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बुधवार सुबह काठगोदाम इलाके में कुछ देर बारिश रही, वहीं अन्य जगहों पर हवाएं चलने के साथ से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान साढ़े नौ डिग्री गिरकर बुधवार को 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार सुबह 6.7 किलोमीटर प्रति घंटा से उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। कुछ जगह हल्की रिमझिम तो रानीबाग-काठगोदाम से सटे इलाके में अच्छी बारिश हुई। तापमान गिरने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम में आर्द्रता भी बढ़कर 79 प्रतिशत पहुंच गई। दोपहर बाद फिर धूप निकली। इसके बाद शाम तक बादल उमड़-घुमड़ कर आते-जाते रहे और हवाएं भी चलतीं रहीं।

मई में रही थी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

25 मई – 39.5 डिग्री

26 मई – 42.2 डिग्री

27 मई – 41 डिग्री

28 मई – 41 डिग्री

29 मई- 41.6 डिग्री

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago