देहरादून:- राज्य विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित होगा। तीन दिवसीय सत्र को लेकर राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचम विधानसभा सत्र के द्वितीय सत्र के दौरान उनके संबंधित विभागों से प्राप्त होने वाले समस्त प्रश्नों के उत्तर के अनुमोदन के लिए तथा विधानसभा में प्रश्नों के उत्तर देने व समस्त विधायी व संसदीय कार्यों के लिए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को नामित किया है।
सरकार ने कुछ समय पहले मानसून सत्र गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया था। इसकी स्वीकृति के लिए पत्रावली राजभवन भेजी गई थी। राजभवन से अब इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। इस कड़ी में विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना व कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्र के पहले दिन 21 अगस्त को सदन के पटल पर अध्यादेश रखे जाएंगे और विधायी कार्य होंगे। 22 अगस्त को विधायी कार्य किए जाएंगे। 23 अगस्त को विधायी व असरकारी कार्य किए जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…