उत्तराखण्ड

औली और ब्रह्मताल में 5,600 से अधिक पर्यटक पहुंचे, बर्फबारी ने उत्सव को और खास बनाया

उत्तराखंड:- नए साल के जश्न के लिए औली पैक रहा है। होटलों में कैंप फायर से लेकर पहाड़ी व्यंजन तैयार किए गए। करीब पांच हजार पर्यटक ने साल की विदाई और नए साल का स्वागत औली की हसीन वादियों में किया। विंटर डेस्टिनेशन औली पर्यटकों से पैक हो चुका है। पिछले दिनों बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने औली का रुख करना शुरू किया। जिसके बाद साल 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत के लिए पर्यटक तैयार थे। औली के सभी होटल, लॉज भरे हुए हैं। साथ ही आसपास के होटलों के साथ ही होम स्टे, टैंटों में भी अच्छी बुकिंग है। इस समय औली में करीब पांच हजार पर्यटक ठहरे हुए हैं। चेयर लिफ्ट प्रभारी दीपक डिमरी ने बताया कि मंगलवार को 1200 से अधिक पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से औली के दीदार किए।

कई पर्यटकों ने औली में घुड़सवारी का भी आनंद लिया। पर्यटकों के वाहन ज्योतिर्मठ के रविग्राम में रोके गए हैं, वहां से स्थानीय वाहन की ओर से उन्हें औली भेजा गया। दूसरे दिन भी यह व्यवस्था कामयाब रही। औली मार्ग पर जाम की समस्या नहीं रही। होटलों में पर्यटकों के लिए कैंप फायर के साथ डीजे पर संगीत की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पहाड़ी व्यंजन परोसने की भी व्यवस्था की गई। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंधक प्रदीप शाह ने बताया कि पर्यटकों के लिए निगम में पहाड़ी व्यंजन तैयार किए गए, जिसमें गहत की दाल, आलू की थिच्वाणी, कोदे की रोटी, झंगोरे की खीर आदि बनाए गए।

वहीं औली के होटल व्यवसायी अजय भट्ट ने बताया कि पर्यटकों के लिए होटलों में स्थानीय खाने की व्यवस्था की गई है। जो पर्यटक पहुंच रहे हैं उनका स्वागत अरसे व चाय से किया जा रहा है। औली रोड पर पाला जमने से फिसलन बनी हुई है। पाले को गलाने के लिए बीआरओ के मजदूरों ने सड़क पर यूरिया और नमक का छिड़काव किया। जिससे सड़क पर वाहनों के आवागमन में दिक्कत नहीं हुई। नए साल से पहले नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ ने पर्यावरण मित्रों/स्नो वरियर्स द्वारा औली में स्वच्छता अभियान चलाया। औली में पर्यटकों द्वारा इधर-उधर फेंके प्लास्टिक कचरे को एकत्रित किया और उनको निस्तारण के लिए पालिका के कूड़ेदान में डाला। साथ ही पर्यटकों से भी औली को स्वच्छ रखने का अनुरोध किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago