देहरादून:- उत्तराखंड में एक तरफ जहां डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है तो वहीं अब आई फ्लू संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश के चार जिलों में 102 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से देहरादून जिले में सबसे अधिक 94 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में डेंगू के कुल 102 मामले मिले हैं। इसमें देहरादून में 94, नैनीताल में 4, पौड़ी में 2 व हरिद्वार जिले में 1 मामला सामने आया है। डेंगू रोकथाम के लिए शासन स्तर से सभी जिलों को पहले ही दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं। जिसमें डेंगू के संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की एलाइजा जांच, अस्पतालों में अलग से आईसोलेशन वार्ड, मरीज के आसपास 50 घरों में स्क्रीनिंग, फॉगिंग और जन जागरूकता के लिए अभियान चलाने को कहा गया। वहीं, अब आई फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. विनीता शाह ने बताया कि बरसात के मौसम में आई फ्लू के मामले आ रहे हैं। इससे मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। संक्रमण से बचने के लिए सावधानी और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। आई फ्लू मरीजों को उपचार के लिए सभी जिलों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए जाएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…