देश-विदेश

उत्तर भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद, लू से मिल सकती है थोड़ी राहत

भारत के अधिकांश हिस्सों में मई में तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं बीच-बीच में आंधी-तूफान के चलते गर्मी के पिछले साल के उच्च स्तर तक नहीं पहुंचे का अनुमान है। साथ ही उत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों में लू वाले दिनों की संख्या सामान्य अधिक हो सकती है। यहां लू वाले दिन सामान्य दिनों की तुलना में एक से चार दिन अधिक रहने की उम्मीद है।

गुजरात, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी सामान्य से अधिक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। आमतौर पर, दक्षिण-पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत को छोड़कर देश के विभिन्न हिस्सों में मई में एक से तीन दिन तक गर्म हवाएं चलती हैं।महापात्र ने कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है, जो 64.1 मिमी की लंबी अवधि के औसत से 109 प्रतिशत अधिक है। इस साल मई में लगातार और तीव्र आंधी-तूफान के कारण तापमान मई 2024 में देखे जाने वाले स्तर तक नहीं पहुंचने का अनुमान है।अप्रैल में देश में लू चलने वाले 72 दिन दर्ज किए गए। राजस्थान और गुजरात में (6 से 11 दिन) और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में (4 से 6 दिन) सामान्य से अधिक लू वाले दिन दर्ज किए गए, जबकि आमतौर पर यहां ऐसे दो से तीन दिन होते हैं। पूर्व-मध्य भारत, महाराष्ट्र और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के हिस्सों में हीटवेव के एक से तीन दिन दर्ज किए गए, जो सामान्य से दो से तीन दिन कम हैं। अप्रैल में लू की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई। इससे पश्चिमी भारत सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।आईएमडी के अनुसार, अप्रैल 2025 में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला। यह महीना 1901 के बाद से देशभर में दर्ज किया गए 50वें सबसे सूखे अप्रैल में से एक रहा। फिर भी दक्षिणी और मध्य भारत में अच्छी बारिश दर्ज की गई। दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में 1901 के बाद से अप्रैल में 13वीं सबसे ज़्यादा बारिश दर्ज की गई

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago