उत्तर प्रदेश:- आबकारी नीति में शराब और भांग की दुकानों का ई लॉटरी के जरिये लाइसेंस देने के नियम के बाद बीते 10 दिन में एक लाख आवेदन आ चुके हैं। देशी मदिरा, कंपोजिट शॉप, माडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी के माध्यम से आवंटन के लिए रविवार शाम तक कुल 1,09,514 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए, जिससे विभाग को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 572.20 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि नई आबकारी नीति के अंतर्गत प्रदेश की समस्त 27,308 देशी मदिरा, कपोजिट शॉप, माडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई लाटरी के लिए पंजीकरण 14 फरवरी से शुरू हो चुका है। वहीं 17 फरवरी से पंजीकरण के साथ आवेदन भी शुरू हो गये हैं। पंजीकरण तथा आवेदन 27 फरवरी की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। लाटरी की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन है। आवेदक के लिए समस्त अभिलेख एवं प्रोसेसिंग फीस भी ऑनलाइन ही जमा किए जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ई लाटरी 6 मार्च को खोली जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…