उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए एक दिन में छह लाख से ज्‍यादा पंजीकरण

उत्तराखंड में जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है जिससे लेकर आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। भारी संख्या में श्रद्धालु रोजाना पंजीकरण करा रहे हैं। बीते दिन यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए शाम छह बजे तक विभिन्न माध्यमों से छह लाख 23 हजार 470 ने पंजीकरण कराए। इनमें दो लाख से अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम यात्रा के लिए कराए गए हैं।

यमुनोत्री धाम के लिए 92 हजार 783 और गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए 94 हजार 124 पंजीकरण हुए हैं। जबकि केदारनाथ धाम के लिए दो लाख 38 हजार 93 और बदरीनाथ धाम के एक लाख 98 हजार 455 यात्रियों ने पंजीकरण कराए हैं। वेबसाइट के माध्यम से चार लाख 92 हजार 646 पंजीकरण कराए हैं। जबकि मोबाइल एप से 90 हजार 331 और वाट्सएप के माध्यम से 40 हजार 503 पंजीकरण हुए हैं।

राज्य की ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभन्न नंबर भी जारी किए हैं। इनमें चारधाम से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री 1364 और चारधाम कंट्रोल रूम का नंबर 0135- 2559898 और 2552627 जारी किए गए हैं। जबकि स्वास्थ्य सेवा और एंबुलेंस सेवा के लिए श्रद्धालु 104 और 108 नंबर पर काल करके सेवा ले सकते हैं। पुलिस सेवा के लिए 100 और 112 नंबर है। आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के लिए 0135-276066 और टोल फ्री नंबर 1070 है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago