बिहार:- मोतिहारी में सुपौल से दिल्ली जा रही एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे पूरी बस धू-धूकर जलकर खाक हो गई। हालांकि, इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। यह घटना बुधवार देर रात की है, जब शिवमहिमा नामक बस में सफर कर रहे यात्रियों ने आग लगने के संकेत पहले ही देख लिए थे। यात्रियों के अनुसार, बस में सीटों से अधिक लोग सवार थे और आग बस के अंदर ही सुलगने लगी थी। यात्रियों ने कई बार ड्राइवर को आग के बारे में बताया, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया और कहा कि थोड़ी देर में आग खुद ही बुझ जाएगी। जैसे ही बस मोतिहारी के पिपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित बंगरी ओवर ब्रिज के पास पहुंची, आग तेजी से फैल गई और बस जलने लगी। यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनका सारा सामान आग में जलकर खाक हो गया।
इधर, यात्रियों का कहना है कि बस में आपातकालीन खिड़की पर लोहे की चादर लगी हुई थी, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया। साथ ही, बस पहले से ही खराब थी और ठीक से रफ्तार नहीं पकड़ रही थी, इसके बावजूद ड्राइवर जबरदस्ती बस को घसीटता रहा। जब आग ने विकराल रूप ले लिया, तो ड्राइवर खिड़की से कूदकर भाग गया। वहीं, सूचना मिलते ही पिपराकोठी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि बस के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…