उत्तर प्रदेश

कटरा बाजार, करनैलगंज और परसपुर में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफिले का बिना अनुमति दौरा, प्रशासन ने नोटिस रिसीव नहीं किया

गोंडा:-  जिले में आदर्श आचार संहिता व निषेधाज्ञा प्रभावी होने के बावजूद नौ अप्रैल को कटरा बाजार, करनैलगंज और परसपुर में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला बिना अनुमति के दौड़ता रहा। इसके बाद तहसील प्रशासन छुट्टी होने का दावा कर नोटिस रिसीव नहीं करा सका। ठीक इसी तरह से 11 और 12 अप्रैल को तरबगंज व कटरा बाजार क्षेत्र में भी आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ती रहीं। करनैलगंज एसडीएम भारत भार्गव ने दावा किया कि बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी होने के चलते कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह को नोटिस रिसीव नहीं कराया जा सका। शुक्रवार को नोटिस रिसीव कराकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में निषेधाज्ञा के अनुपालन व पूर्व के कार्यक्रमों और काफिले को लेकर जानकारी तलब की गई है। एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि थाना प्रभारियों से दो दिन में नोटिस का जवाब तलब किया गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, प्रशासन का नोटिस मिलने में देरी से कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह का ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार जारी रहा। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे सांसद ने कटरा बाजार के मल्लापुर मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से भेंट की। इसके बाद गोकरन नाथ शिवाला में वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। बृहस्पतिवार को भी वरीक्षा समेत अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद ने काफिले के साथ 25-25 स्थानों का भ्रमण किया। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला क्षेत्र भ्रमण के दौरान शुक्रवार को खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर पहुंचा। जहां सांसद ने जलाभिषेक कर चुनावी नौका पार लगाने की कामना की। इसके बाद काफिला लेकर वह इसी क्षेत्र के झालीधाम आश्रम पहुंचे। यहां रामजानकी मंदिर में चल रहे भजन कीर्तन में शामिल हुए। सांसद ने मजीरा संभाला और बजरंगबली की भक्ति में डूबे रहे। काफी देर तक भजन-कीर्तन के बाद उनका काफिला आगे के लिए रवाना हुआ।

गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन व सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है। प्रशासन स्तर से दावा किया गया कि आचार संहिता अनुपालन में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। अगर कोई मखौल उड़ाता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई में प्रशासन हीलाहवाली कर रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

10 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

10 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

10 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

10 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

10 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

10 months ago