उत्तराखण्ड

पैसिफिक देहरादून में चलाया गया एम.एस.एम.ई सस्टेनेबल जेड सर्टिफिकेशन स्कीम जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून:  भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवम मध्यम उद्यम मंत्रालय के अधीन एम.एस.एम.ई. विकास कार्यालय, हल्द्वानी द्वारा उद्योगों हेतू मंत्रालय की “एम.एस.एम.ई सस्टेनेबल जेड सर्टिफिकेशन स्कीम” पर आज होटल पैसिफिक, देहरादून में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्योगों के बीच जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट (जेड) स्कीम के बारे में जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें एम.एस.एम.ई चैंपियन बनने के लिए प्रोत्साहित करते हुए “जेड” प्रमाणन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना है। इस नई योजना को वैश्विक बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए जागरूकता, मूल्यांकन, दर, परामर्श, हैंडहोल्ड, पुनर्मूल्यांकन और प्रमाणित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

एम.एस.एम.ई सस्टेनेबल जेड सर्टिफिकेशन स्कीम” कार्यक्रम

उक्त कार्यक्रम में अतीश कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार “मुख्य अतिथि” थे। अतीश कुमार सिंह ने इंडस्ट्रीज से जेड सर्टिफिकेशन लेने का अनुरोध किया तथा मंत्रालय की अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान एस सी नौटियाल, निदेशक उद्योग उत्तराखंड सरकार ने राज्य द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन के बारे में चर्चा की। तकनीकी सत्र के दौरान नीरज कुमार, जेड सलाहकार, नई दिल्ली ने जेड स्कीम के फायदे बताए । कार्यक्रम में उद्योग निदेशालय, खादी बोर्ड देहरादून, एम.एस.एम.ई-टी.सी सितारगंज, जिला उद्योग केंद्र देहरादून, एन.एस.आई.सी देहरादून, सिडबी देहरादून, सी.आई.पी.ई.टी देहरादून, ई.एस.टी.सी रामनगर ने प्रतिभा किया।

आई.ए.यू, देहरादून से पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, यू.आई.डब्ल्यू.ए, देहरादून से जितेंद्र कुमार तथा लघु उद्योग भारती, देहरादून से कैलाश मेलाना ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में लग भाग 55 उदयमियों और अधिकारों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम का संचालन एम.एस.एम.ई विकास कार्यालय, हल्द्वानी के अमित मोहन ने किया, सीएम ने संविधान दिवस के उपलक्ष में संविधान की उद्देशिका पढ़ी, तथा एस.सी कांडपाल, सहायक निदेशक ने धन्यवाद प्रस्ताव

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago