मुंबई: मुंबई के उपनगर खार इलाके में एक सात मंजिला इमारत में आज बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गयी। फायर बिग्रेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग में किसी के झुलसने की खबर नहीं है, लेकिन दमकल कर्मचारियों ने इमारत की छत से चार लोगों को बचाया है। आग खार (पश्चिम) में गुरु गणेश्वर मार्ग स्थित नोथन विला बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में सुबह करीब साढ़े दस बजे लगी।
अधिकारी ने बताया कि दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर, एंबुलेंस और अन्य अग्निशमन उपकरण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इमारत की छत पर फंसे चार लोगों को दमकल विभाग ने दोपहर करीब एक बजे बचाया। अधिकारी ने बताया कि दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद चारों तरफ से आग पर काबू पा लिया गया है और इसे बुझाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…