उत्तराखण्ड

लंबे समय से लटकते आ रहे नगर निकायों के चुनाव हो सकते है अब सितंबर-अक्टूबर में

उत्तराखंड:-  निकाय अधिनियम के अनुसार छह माह की अवधि के लिए ही निकायों में प्रशासक बैठाए जा सकते हैं। छह माह में भी लोकसभा चुनाव समेत विभिन्न कारणों से निकाय चुनाव की स्थिति नहीं बन पाई तो सरकार ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया। उत्तराखंड में लंबे समय से लटकते आ रहे नगर निकायों के चुनाव के लिए हाईकोर्ट में प्रस्ताव भेजा गया है।  लंबे समय से लटकते आ रहे नगर निकायों के चुनाव अब सितंबर-अक्टूबर में हो सकते हैं। शहरी विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार इस अवधि का प्रस्तावित कार्यक्रम हाईकोर्ट को भेजा गया है। अब कोर्ट के आदेश पर नजर टिकी हैं और उसी के अनुरूप कदम उठाए जाएंगे। इसके साथ ही शासन अब आने वाले दिनों में नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण के निर्धारण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाएगा।

नगर निकायों का पांच साल का कार्यकाल गत वर्ष नवंबर में खत्म होने के बाद चुनाव की स्थिति न बन पाने पर इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया गया था। निकाय अधिनियम के अनुसार, छह माह की अवधि के लिए ही निकायों में प्रशासक बैठाए जा सकते हैं। छह माह में भी लोकसभा चुनाव समेत विभिन्न कारणों से निकाय चुनाव की स्थिति नहीं बन पाई तो सरकार ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ा दिया। इस बीच निकाय चुनाव लटकने का मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा। पूर्व में शासन की ओर से 30 जून तक चुनाव कराने का शपथ पत्र दिया गया था, लेकिन चुनाव नहीं हो पाए। हाईकोर्ट ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है।  सूत्रों ने बताया कि सरकार की ओर से अब निकाय चुनाव के दृष्टिगत प्रस्तावित कार्यक्रम भेजा है। इसमें सितंबर मध्य से अक्टूबर तक का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।

निकाय अधिनियम में संशोधन के लिए सरकार दे चुकी है मंजूरी

उधर, निकाय चुनाव के दृष्टिगत नगर निकायों में नए सिरे से ओबीसी आरक्षण का निर्धारण, नोटिस मिलने के बाद निकाय अध्यक्षों के अधिकार सीज होने, चुनाव लड़ने के लिए दूसरी संतान जुड़वा होने पर उसे एक इकाई मानने जैसे बिंदुओं पर निकाय अधिनियम में संशोधन के लिए सरकार अध्यादेश को मंजूरी दे चुकी है। इसकी अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है।

अब शासन को सभी नगर निकायों में ओबीसी आरक्षण का नए सिरे से निर्धारण करना है। इस संबंध में गठित एकल सदस्यीय वर्मा आयोग पहले ही 95 निकायों की रिपोर्ट शासन को सौंप चुका है।  सूत्रों के अनुसार आयोग की ओर से निकायवार सुझाए गए ओबीसी आरक्षण के प्रस्तावों का गहनता से परीक्षण चल रहा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago