उत्तराखण्ड

डोर टू डोर कूड़ा उठाने के शुल्क में नगर निगम ने की बढ़ोत्तरी, पढ़िए नई सूची

देहरादून:  देहरादून नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की सेवा शुल्क में इजाफा कर दिया है। श्रेणीवार बढ़ी हुई दरें आगामी एक अप्रैल से लागू कर दी जाएंगी। साथ ही अब व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कैशलेस शुल्क वसूली की जाएगी। निगम के नाम पर कूड़े का शुल्क वसूलने की शिकायत मिलने के बाद निगम सख्त हो गया है। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध पुलिस को शिकायत भी दी गई है। वहीं, एक अप्रैल से पक्के बिल के आधार पर ही भुगतान की व्यवस्था की जा रही है।

देहरादून नगर निगम

निगम की ओर से प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन के माध्यम से पक्का बिल जारी कर शुल्क वसूलने की व्यवस्था की जा रही है। एक अप्रैल से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कैश नहीं लिया जाएगा। केवल पीओएस, ऑनलाइन, चेक-ड्राफ्ट आदि माध्यमों से शुल्क वसूला जाएगा।

इसके अलावा घरों से फिलहाल कैश लिया जाएगा, लेकिन पीओएस से पक्का बिल जारी किया जाएगा। इससे भुगतान और राजस्व वसूली में पारदर्शिता आएगी। इसके लिए शुरुआत में बैंक से 10 पीओएस मशीनें मांगी गई हैं। अप्रैल के प्रथम सप्ताह के बाद ही पीओएस से शुल्क वसूली की जा सकेगी।

कूड़ा उठान का प्रतिमाह नया शुल्क

 

  1. मलिन बस्ती/बीपीएल आवास, 20 रुपये, 30 रुपये
  2. सामान्य आवास, 50 रुपये, 70 रुपये
  3. छोटे रेस्तरां, 150 रुपये, 300 रुपये
  4. माध्यम रेस्तरां, 400 रुपये, 600 रुपये
  5. बड़े रेस्तरां, 1000 रुपये, 2000 रुपये
  6. 20 बेड तक होटल आदि, 300 रुपये, 1000 रुपये
  7. 21 से 40 बेड के होटल, 200 रुपये, 2500 रुपये
  8. 41 से अधिक बेड के होटल, 300 रुपये, 5000 रुपये
  9. निजी शिक्षण संस्थान नान बोर्डिंग, 200 रुपये, 500 रुपये
  10. निजी शिक्षण संस्थान बोर्डिंग,1000 रुपये, 2000 रुपये
  11. चिकित्सा प्रतिष्ठान (बायोमेडिकल वेस्ट से इतर)
  12. 20 बेड तक, 250 रुपये, 800 रुपये
  13. 21 से 50 बेड, 500 रुपये, 1500 रुपये
  14. 51 से अधिक बेड, 1000 रुपये, 5000 रुपये
  15. क्लीनिक, 75 रुपये, 200 रुपये
  16. पैथोलाजी, 250 रुपये, 800 रुपये
  17. दुकान, 50 रुपये, 100 रुपये
  18. शोरूम, 150 रुपये, 500 रुपये
  19. छोटे माल/मेगा स्टोर, 500 रुपये, 2000 रुपये
  20. बहुमंजिला माल, 1000 रुपये, 10000 रुपये
  21. बेकरी, 150 रुपये, 500 रुपये
  22. छोटी फैक्ट्री, 300 रुपये, 1000 रुपये
  23. मध्यम फैक्ट्री, 500 रुपये, 2000 रुपये
  24. बड़ी फैक्ट्री, 1000 रुपये, 5000 रुपये
  25. 50 कर्मचारियों वाले कार्यालय, 100 रुपये, 200 रुपये
  26. 51 से 200 कर्मचारी, 300 रुपये, 500 रुपये
  27. 200 से अधिक कर्मचारी, 500 रुपये, 1000 रुपये
  28. फ्लैट-अपार्टमेंट में पहली बार शुल्क
  29. 40 फ्लैट तक की सोसाइटी, 2000 रुपये
  30. 40 से 100 फ्लैट तक की सोसाइटी, 5000 रुपये
  31. 100 से अधिक फ्लैट की सोसाइटी, 10000 रुपये
  32. चार व पांच सितारा होटल, 1000 रुपये
  33. धर्मशाला, 200 रुपये प्रतिमाह
  34. बारातघर (चेरिटेबल), 1500 रुपये प्रतिमाह
  35. बारातघर (निजी), 2000 प्रति उत्सव
  36. सब्जी फल विक्रेता, जूस प्रतिष्ठान, 300 रुपये प्रतिमाह
  37. मांस, मछली की 10 किलो तक बिक्री, 400 रुपये प्रतिमाह
  38. मांस, मछली की 10 किलो से अधिक बिक्री, 600 रुपये प्रतिमाह
  39. सार्वजनिक स्थान पर मेले-प्रदर्शनी, 2000 रुपये प्रति उत्सव
  40. निर्माण संबंधी ढहान सामग्री, 1000 रुपये आधी ट्राली
  41. निर्माण संबंधी ढहान सामग्री, 2000 रुपये फुल ट्राली
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago