उत्तराखण्ड

नगर निगम महापौर ने स्वच्छता चौपाल का किया शुभारंभ

रूद्रपुर:- नगर निगम रूद्रपुर द्वारा स्वच्छता चौपाल का आयोजन उत्तराखंड मंडी परिषद की आवासीय कॉलोनी उत्तरायणी के मुख्य द्वार पर आयोजित किया गया जिसमें सुधा सामाजिक संस्था के कलाकारो द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत लोगो को जैविक कचरा, सूखा कचरा, बायो मेडिकल कचरा के बारे में जागरूक किया गया इसके साथ ही गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा को अलग अलग एकत्र करते हुए उसके निस्तारण की जानकारियां दी गई ।  स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के महापौर रामपाल सिंह ने पुष्प भेंट करते हुए किया वही उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य है उन्हें जागरूक करने से बच्चों के माध्यम से अन्य लोगो को भी प्रेरणा मिलेगी गृहणियों को आज अपने घर के जैविक व अजैविक कूड़े के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है ।

वही स्वच्छता चौपाल जागरूकता में प्लास्टिक पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले पर्यावरण के दुष्प्रभाव से मनुष्य के जीवन पर होने वाले प्रभावों के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करते हुए समझाया गया । स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं बच्चों सहित पुरुषों ने भी सहभागिता करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता चौपाल में समझने का प्रयास किया ।
कार्यक्रम का समापन नगर आयुक्त/ मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने क्षेत्र के वार्ड वासियों को सम्बोधित करते हुए नगर निगम के कर्मचारियों को सहयोग करते हुए नगर निगम के वाहनों में ही कूड़ा डाले जाने की अपील की गई । उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो में इस तरह की स्वच्छता चौपाल का आयोजन प्रत्येक दिवस में किया जायेगा जिससे लोगो को जागरूक किया जा सके।

वही सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल ने नगरवासियों से डोर टू डोर नारी शक्ति सेना को यूजर चार्ज समय से भुगतान करने की अपील की गई साथ ही नालियों में कूड़ा कचरा न फैकने, सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कूड़ेदान का प्रयोग करते हुए जैविक और अजैविक कूड़े को अलग अलग कर निगम के वाहनों पर ही डाले जाने की अपील की गई ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago