शिमला:- राजधानी में सड़कों, रास्तों और बाजारों में बेतरतीब बिछे केबल तार से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम सख्ती करने जा रहा है। निगम अब इन्हें जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसे लेकर महापौर सुरेंद्र चौहान अधिकारियों की बैठक भी लेने जा रहे हैं।
महापौर का कहना है कि निर्देशों के बावजूद शहर से बेतरतीब तार नहीं हटाए हैं।
अब जहां भी ये तार बिखरे मिलेंगे, उसे जब्त किया जाएगा। अधिकारियों के साथ मिलकर भी सख्त कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा। नगर निगम पार्षदों ने भी कंपनियों और केबल ऑपरेटरों पर कार्रवाई की मांग की है। महापौर ने कुछ महीने पहले टेलीकॉम कंपनियों और केबल ऑपरेटरों को बुलाकर इस बारे में बैठक भी की थी। इन्हें अभियान चलाकर बेतरतीब बिछे तार हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कंपनियों पर इसका असर नहीं हुआ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…