उत्तराखण्ड

मसूरी में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका ने शुरू किया टोल फ्री नंबर, कूड़ा और गंदगी की समस्याओं के लिए शिकायत दर्ज करें

मसूरी:– शहर में नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण में पहला स्थान पाने के लिए लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी दिशा में मसूरी नगर पालिका प्रशासन द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कूड़ा उठान और अन्य समस्याओं को लेकर टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र में एकत्रित कूड़े या गंदगी व अन्य समस्यओं को लेकर टोल फ्री नंबर में शिकायत दर्ज कर सकता है।

मसूरी को स्वच्छ रखने का अभियान

टोल फ्री नंबर का नगर पालिका परिषद के परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, मसूरी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद कूड़ा उठान और अन्य समस्याओं को लेकर टोल फ्री नंबर 1800 1804302 जारी किया गया है। इसका कंट्रोल रूम नगर पालिका में स्थापित किया गया है, जहां पर सुबह 6 बजे से रात्रि 11 तक शिकायत दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का टेलीफोन नंबर भी दर्ज किया जा रहा है, जिससे कि उसकी शिकायत के निराकरण होने के बाद उसे सूचना दी जाएगी।

नगर पालिका ने जारी किया टोल फ्री नंबर

राजेश नैथानी ने कहा कि कूड़ा उठान को लेकर जारी टोल फ्री नंबर को लेकर पूरे शहर में होर्डिंग्स और बैनर लगाये गए हैं। उन्होंने कहा कि मसूरी को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान दिलाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता जरूरी है। इसी क्रम में कूड़े के निस्तारण को लेकर विभिन्न योजनाओं के तहत कार्य किया जा रहा है। मसूरी आईडीएच बिल्डिंग के पास एमआरएफ सेंटर बनाया गया है, जहां पर गीले और सूखे कूड़े का साइंटिफिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। वहीं बायोमेडिकल और सेनेटरी वेस्ट के लिए भी अलग से संस्था को लगाया गया है, जिससे मसूरी को जीरो वेस्ट शहर बनाया जा सके।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago