खेल

मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा, बांग्लादेश का चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन रहा

बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने वनडे से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। बांग्लादेश का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक रहा था और टीम ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इस प्रारूप को अलविदा कहा था और अब मुशफिकुर ने भी वनडे प्रारूप छोड़ने का फैसला कर लिया है।

मुशफिकुर बांग्लादेश के 2025 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में ए वर्ग में शामिल थे। चैंपियंस ट्रॉफी में मुशफिकुर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और उन्होंने भारत तथा न्यूजीलैंड के खिलाफ शून्य और दो रन बनाए। मुशफिकुर अपने प्रदर्शन के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे थे। बांग्लादेश इस आईसीसी टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सका था और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था। मुशफिकुर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए कहा कि उन्होंने देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन उन्हें चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा।

मुशफिकुर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, मैं आज वनडे प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं। हमारी उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर सीमित हो सकती हैं, लेकिन एक बात निश्चित है, जब भी मैंने अपने देश के लिए मैदान पर कदम रखा, मैंने समर्पण और ईमानदारी के साथ 100% से अधिक दिया। पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं और मुझे अहसास हुआ कि यह मेरी तकदीर है। मैं अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके लिए मैं 19 वर्षों से क्रिकेट खेल रहा हूं।

मुशफिकुर ने 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में डेब्यू किया था। अपने वनडे करियर में एक साल से भी कम समय में उन्होंने बड़ा नाम कमाया। मुशफिकुर ने 2007 वनडे विश्व कप के दौरान नाबाद 56 रन बनाए थे जिससे बांग्लादेश ने जीत दर्ज कर भारत के खिलाफ उलटफेर किया था। मुशफिकुर बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर विदा हुए। उन्होंने 274 मैचों में 36.42 के औसत से 7795 रन बनाए जिसमें नौ शतक और 49 अर्धशतक शामिल है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago