उत्तराखण्ड

धामी को वोट देने का किया मुस्लिम वर्ग ने दिल खोलकर वादा

उत्तराखंड  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव वाली चंपावत विधानसभा के मनिहार कोर्ट मोहल्ले के मुस्लिम लोगों ने दिल खोलकर भाजपा का समर्थन कर धामी को भारी मतों से जिताने का वादा किया है। हालांकि यह चुनाव के रिजल्ट के बाद ही पता चलेगा की इस दावे में कितनी सच्चाई है। जितना समर्थन मिला है क्या उतना वोट भी मिलेगा। टनकपुर में मनिहार कोर्ट मोहल्ले के बुजुर्ग हाजी सिद्दीकी ने दावा किया है कि उपचुनाव में मनिहार कोर्ट के मुस्लिम लोग इमानदारी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वोट कर बहुमत से जीतएंगे।

सिद्दीकी ने कांग्रेस क्यों छोड़ी  ?

सिद्दीकी ने यह भी कहा कि कुछ मुस्लिम परिवारों की समस्या चल रही थी जिसे सुलझा कर सभी को एक मत कर दिया गया है कांग्रेस पर बोलते हुए हाजी सिद्दीकी ने कहा कि पहले तो वह कोई बड़ी राजनीति  के साथ बैठा करते थे जिसमें कई विचार विमर्श होते थे । लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता आरोप लगाया कि कांग्रेस में 12 से 15 लोग आते हैं जो आपस में बात करते हैं कल के निर्णय लेते हैं उन्होंने यह भी कहा कि उसमें सम्मान नहीं मिलता इसलिए कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली है। सिद्दीकी ने उपचुनाव घोषित होने के बाद कांग्रेस से सम्मान नहीं मिलने से आहत होकर पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी।

मुस्लिम एकमत होकर भाजपा को देंगे वोट

हाजी ने कहा कि जब उन्होंने कुछ समय आराम किया तो गांव के लोग विचार को लेकर अलग-अलग खेमों में बंट गए थे। उन्होंने युवाओं और बुजुर्गों से बात करने के बाद फैसला किया कि सभी को एक करने के लिए किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मनिहार कोर्ट क्षेत्र के लोग राजी हो गए हैं और डोर टू डोर कन्विंसिंग कर पुष्कर सिंह धामी को जिताने में जुट गए हैं ताकि देश में यह संदेश जाए कि चंपावत जिले में मनिहार कोर्ट के मुस्लिमों ने एकमत से भाजपा प्रत्याशी को जिताया है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago