उत्तराखण्ड

मसूरी बस हादसा अपडेट, 19 लोग हुए हताहत , सीएम धामी ने किया दुःख प्रकटट

आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि मसूरी मार्ग पर आइटीबीपी गेट के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 70 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस हादसे में तीन गंभीर घायलों की मौत की खबर आ रही है। मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुःख प्रकट किया है।

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा व वाहिनी मुख्यालय से SDRF रेस्क्यू टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।SHO मसूरी द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त रोडवेज बस में 42 लोग सवार थे, जोकि मसूरी से देहरादून की ओर आ रहे थे कि अचानक ब्रेक फेल होने पर अनियंत्रित होने से बस पलट कर नीचे खाई में गिर गयी। बस में सवार लोगों में से 19 लोग घायल हुए है जिन्हें ITBP, स्थानीय पुलिस व SDRF टीम द्वारा बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, अन्य लोग सकुशल व सुरक्षित है।

तत्पश्चात SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर बस के आसपास किसी अन्य घायल के होने के दृष्टिगत गहन सर्च करते हुए प्राप्त आवश्यक समान को जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मसूरी से देहरादून मार्ग पर एक रोडवेज़ बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। क़रीब 20-25 लोग घायल हैं। गणेश जोशी ने दून अस्पताल और मैक्स अस्पताल पहुँचकर घायलों का हाल जाना।

मसूरी में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सोनिका ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारी को अवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही स्वयं घटनास्थल एवं अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और घायलो के बेहतर उपचार हेतु संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago