उत्तराखण्ड

मसूरी पर मंडरा रहा खतरा, मंत्री गणेश जोशी ने कहा जोशीमठ जैसे हालात रोकने के लिए संबंधित विभाग को निर्माण कार्यों के लिए बनाने होगी ठोस नीति

मसूरी:-  उत्तराखंड की शान व पहाड़ों की रानी मसूरी पर जोशीमठ जैसा खतरा मंडरा रहा है। खतरे के मद्देनजर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने एडवाइजरी जारी की है, कि वक्त रहते सख्त कदम नहीं उठाने पर मसूरी के हालात जोशीमठ जैसे हो सकते हैं। मसूरी में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं, पर्यटकों के लिए बन रहे होटल, रिसोर्ट से खतरे की आशंका है, ऐसे में एनजीटी ने मसूरी की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।  एनजीटी की जारी एडवाइजरी में राज्य सरकार से पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित और रिसोर्ट के निर्माण को सीमित करने की सिफारिश की गई है। एडवाइजरी में वैज्ञानिकों की चिंता का हवाला दिया गया है, कहा गया है कि वैज्ञानिकों की सलाह नहीं मानने पर जोशीमठ जैसे हालात को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। भूवैज्ञानिक सुशील कुमार का कहना है कि मसूरी में मानकों को ताक पर रख तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है।

निर्माण कार्य के लिए स्लोप की कटिंग पहाड़ों की मजबूती को कमजोर कर रही है, नदी और सड़क किनारे बनने वाले मकान और इमारत भी मसूरी के लिए बड़ा खतरा बन रहे हैं। ऐसे में आपदा या भूकंप आने पर भारी जनहानि के साथ नुकसान हो सकता है, मसूरी में पर्यटकों के वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी पर्यावरण को दूषित कर रहा है। पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव सामने आ रहे हैं।

एनजीटी की रिपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी का कहना है कि उत्तराखंड पर्यटन स्थल है, प्रदेश में हर साल लाखों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। पर्यटकों की आवाजाही को नियंत्रित कर पाना मुश्किल होगा, लेकिन जोशीमठ जैसे हालात रोकने के लिए संबंधित विभाग को निर्माण कार्यों के लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बहुत बड़ा योगदान है, मसूरी में पर्यटकों की संख्या को सीमित करने से पर्यटन व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए सरकार को बीच का रास्ता निकालना होगा ताकि स्थानीय लोगों की आय में कमी ना हो और मसूरी को भी बचाया जा सके, कुछ समय पहले जोशीमठ के पहाड़ों में दरारें देखने को मिली थीं। उसके बाद लोगों को मकान खाली कर पलायन करना पड़ा था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago