उत्तराखण्ड

1878 में स्थापित नैनीताल छावनी परिषद को मिलेगा आधुनिक सुरक्षा कवच, सीसीटीवी सिस्टम से सुसज्जित होगा

नैनीताल:-   वर्ष 1878 में स्थापित हुआ नैनीताल का छावनी परिषद शीघ्र ही देश का पहला सीसीटीवी कवर्ड छावनी परिषद बनेगा। त्रिनेत्र अभियान के तहत छावनी परिषद प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारी की जा चुकी है। इसमें दो फेज का कार्य शुरू हो चुका है। तीसरे चरण का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। सितंबर में इसे प्रभावी करने की योजना है। समारोह पूर्वक उद्घाटन के साथ नगर का छावनी परिषद सुरक्षित कैंट बन जाएगा।

कैंट के सीईओ वरुण कुमार ने पूरे छावनी क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए त्रिनेत्र अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सीसीटीवी, एलईडी लाइट्स, फ्लड लाइट्स आदि लगाने की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूरे छावनी क्षेत्र में 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनमें से 150 कैमरे लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र में 300 एलईडी लाइट्स, 100 सोलर लाइट्स, 60 फ्लड लाइट आदि लगाई जाएंगी। सितंबर में इसका शुभारंभ किया जाएगा।

2023 में संविधान साक्षर छावनी के रूप में दर्ज है कैंट

छावनी परिषद नैनीताल 8 सितंबर 2023 को संविधान साक्षर छावनी के रूप में भी दर्ज हो चुका है। कैंट में समारोह पूर्वक इसकी घोषणा की गई थी।

सीसीटीवी कवर्ड के रूप में पहला शहर है सूरत

सीसीटीवी आच्छादित क्षेत्र के रूप में गुजरात के सूरत का पहले शहर के रूप में नाम दर्ज है। सीईओ का कहना है कि इस पहल के बाद नैनीताल कैंट पहला छावनी परिषद बन जाएगा। जानकारी के मुताबिक नगर में आर्मी का पूरा क्षेत्र 620.12120 एकड़ है जिसमें से 5.4729 एकड़ में छावनी सिविल क्षेत्र है। बता दें कि समूचे नगर में पुलिस विभाग के 29 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन नगर के कुल भूभाग से एक चौथाई से कम परिक्षेत्र में स्थित कैंट 200 सीसीटीवी से लैस होगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago